कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और महाराष्ट्र में इसके सभी 16 विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए – देशमुख

मुंबई।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता आशीष देशमुख ने महाराष्ट्र में इसकांग्रेस के सभी 16 नवनिर्वाचित विधायकों को भाजपा में शामिल होने का सुझाव दिया है।राज्य में हाल में हुए चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत हासिल की है, जबकि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) केवल 46 सीट ही जीत सका।नागपुर जिले की सावनेर सीट से चुनाव जीतने वाले देशमुख ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन ने बड़े अंतर से जीत हासिल की तथा हमने महाराष्ट्र में कांग्रेस का पतन देखा। कांग्रेस का यह पतन हर जगह हो रहा है।’’उन्होंने कहा कि हर राज्य में सीट संख्या और मतदाता आधार में लगातार गिरावट के कारण कांग्रेस के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।

विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम 
भाजपा नेता ने कहा कि यह परिणाम विपक्षी पार्टी के लिए एक नया निचला स्तर है। देशमुख ने कहा कि कांग्रेस और उसके विधायकों का कोई भविष्य नहीं है तथा महाराष्ट्र में इसके विधायकों को भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र भारत का 17वां राज्य है जहां विधानसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व 10 प्रतिशत से भी कम है।देशमुख ने कहा, ‘‘288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में सिर्फ 16 विधायकों के साथ कांग्रेस के पास अब सदन में सिर्फ 5.55 प्रतिशत सीट हैं। यह 1962 के बाद से राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की सबसे कम सीट हिस्सेदारी है।’’उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से कांग्रेस की सीट हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से घटकर अब 10 प्रतिशत से भी कम रह गई है। जून 2023 में कांग्रेस से निष्कासित किए जाने के बाद देशमुख भाजपा में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope