देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का सीएम बनाने खून से लिखा पत्र

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भी अभी तक महायुति सीएम का नाम तय नहीं कर पाई है। इसको लेकर बीजेपी यहां पर्यवेक्षक भेजेगी, जो विधायकों से रायशुमारी करके सीएम के नाम का ऐलान करेंगे।उधर, बीजेपी के सिर पर जीत का सेहरा बांधने वाले देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का अगला सीएम बनाने के लिए औरंगाबाद में बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने खून से लेटर लिखा है। महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। शिंदे 28 जून 2022 से 26 नवंबर 2024 तक सीएम रहे हैं। विधानसभा का कार्यकाल मंगलवार को खत्म हो गया है। नए सीएम के शपथ होने तक शिंदे ही कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे। 

नए सीएम के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तकरीबन फाइनल हो चुका है। फडणवीस के सीएम बनने पर नई सरकार में पहले की ही तरह दो डिप्टी सीएम होंगे। एनसीपी की ओर से अजित पवार और शिवसेना की ओर से शिंदे किसी नए विधायक का नाम आगे कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जा सकती है, जिसके मुखिया एकनाथ शिंदे हो सकते हैं। हालांकि, शिवसेना प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने इससे इनकार कर दिया है। नेता विपक्ष को लेकर एमवीए संयुक्त दावा पेश कर सकती है विधानसभा चुनाव में किसी भी विपक्षी पार्टी को सदन में नेता प्रतिपक्ष के लिए जरूरी सीटें नहीं मिली हैं। नियमानुसार विधानसभा सीटों की कम से कम 10 फीसदी सीटें जीतने वाली विपक्षी पार्टी को यह पद दिया जाता है। अगर कई पार्टियों ने इससे ज्यादा सीटें हासिल की हों, तो सबसे ज्यादा सीट वाली विपक्षी पार्टी को यह पद दिया जाता है। इस बार ऐसा नहीं है इसलिए एमवीए के संयुक्त एलओपी पद का दावा कर सकती है। इस संबंध में राज्यपाल को पत्र लिखकर प्री-पोल अलायंस का तर्क दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop