दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का काफिला घेरा गया, AAP ने कहा- अगर कुछ हुआ तो…

दिल्ली: दिल्ली के नांगलोई इलाके में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के काफिले को कुछ लोगों ने घेर लिया। आप ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर केजरीवाल के काफिले को घेरने का आरोप लगाया है। आप विधायक रघुविंदर शौकीन ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि आज केजरीवाल जी नांगलोई जाट में एक अपराध पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे। पूरे इलाके को भाजपा के गुंडों ने घेर रखा है और पुलिस तमाशा देख रही है। अगर आज केजरीवाल जी को कुछ हुआ तो इसके लिए दिल्ली पुलिस और अमित शाह जी जिम्मेदार होंगे।

आप ने एक्स पर यह भी पोस्ट किया

आम आदमी पार्टी ने विधायक रघुविंदर शौकीन की पोस्ट को एक्स पर रीपोस्ट किया है। आम आदमी पार्टी ने लिखा कि गुंडागर्दी पसंद भाजपा की गुंडागर्दी का एक और उदाहरण… आज अरविंद केजरीवाल भाजपा की बिगड़ती कानून व्यवस्था से पीड़ित एक परिवार से मिलने नांगलोई जाट जा रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने वहां अपने गुंडे तैनात कर दिए हैं। हमेशा की तरह आज भी भाजपा की दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई करने की बजाय सिर्फ तमाशा देख रही है। अगर केजरीवाल जी को कुछ हुआ तो इसके लिए अमित शाह और दिल्ली पुलिस जिम्मेदार होगी।

अरविंद केजरीवाल ने उठाए थे सवाल

आपको बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। सड़कों पर गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकाया जा रहा है, खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। अमित शाह जी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया है। आज शाम मैं नांगलोई में ऐसे ही दो परिवारों से मिलने जा रहा हूं। एक परिवार की दुकान पर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गईं। दूसरे परिवार से फोन पर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई। और ये सब पूरी दिल्ली में हो रहा है, हर दिन अखबारों में खबरें छप रही हैं। क्या किसी ने सोचा था कि दिल्ली एक दिन देश की रंगदारी की राजधानी बन जाएगी? और ये सब अमित शाह जी के घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हो रहा है। दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे हैं और ये लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopenon gamstop casinoscasinos not on gamstopuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos