सारण के विनीत आनंद ने बीपीएससी 69वीं परीक्षा में पांचवां स्थान प्राप्त किया

छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी एकीकृत 69वीं) परीक्षा  में सारण के विनीत आनंद ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। मशरक प्रखंड के पकड़ी गांव के रहने वाले विनीत ने बताया कि उन्होंने हिंदी मीडियम से सफलता प्राप्त की है। यह उनका चौथा प्रयास था।

वे अस्सिटेंट रजिस्टार आपरेटिव (एआरसीएस) बने हैं। स्व.अवधेश तिवारी एवं मंजू देवी के पुत्र विनीत आनंद गांव के महंत रामस्वरूप विद्यालय बहुआरा मशरक से प्लस टू तक पढ़ाई किए हैं। इनके पिता आर्मी में कार्यरत थे। इन्होंने स्नातक की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। वहीं पर रहकर तैयारी कर रहे थे।

उन्होंने सफलता का राज प्रतिदिन सुबह की चार से पांच घंटे की पढ़ाई को बताया है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए ईमानदारी से मेहनत पहली शर्त है। विनीत ने पढ़ाई के दौरान ग्रेजुएशन के विषय और वैकल्पिक विषयों पर ध्यान दिया। इसके साथ ही करंट अफेयर्स पर भी तैयारी की।

उन्होंने न्यूजपेपर से करंट अफेयर्स पढ़ने की आदत बनाई‌। विनीत ने बताया कि इनकी तीन बड़ी बहनें हैं। वह हमेशा उन्हें मार्गदर्शन देती रहती थीं। उनकी एक बहन सब इंस्पेक्टर हैं, वे अभी वर्तमान में 
शेखपुरा में पद स्थापित हैं।

बीपीएससी में पांचवां स्थान आने की जानकारी दोस्तों ने मोबाइल पर दी। इसके बाद से परिवार में जश्न का माहौल है। उन्होंने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था। मां हमेशा मोटिवेट करती थीं। जिस कारण उन्हें बड़ी सफलता मिली है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope