विकास के लिए सभी द्वार खोले हैं मप्र ने

लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मप्र कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम बोले

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी यूके यात्रा के दौरान लंदन में एनआरआई समूह फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन लंदन के रॉयल नेशनल होटल में हुआ, जहां प्रवासी समुदाय और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल समेत भारतीय प्रवासी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फ्रेंड्स ऑफ मध्य प्रदेश के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत एक बदलते दौर से गुजर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन दुनिया भर में सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि आज दुनिया जानती है कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है, और यह पूरे देश को प्रगति की दिशा में प्रेरित कर रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया और उनके योगदान को सराहा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की तेजी से हो रही प्रगति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी क्षेत्रों में कार्य किए जा रहे हैं, चाहे वह अधोसंरचना हो या मूलभूत सुविधाएं। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश ने मध्यम वर्ग से लेकर उद्योगों तक को डायरेक्टर सब्सिडी देने की शुरुआत की है। इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्र में लैंड बैंक के मामले में मध्य प्रदेश बेहतर कार्य कर रहा है। पर्यटन, आईटी, स्वास्थ्य, शिक्षा और गारमेंट्स सहित सभी क्षेत्रों में राज्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में व्यापार की वृद्धि के बारे में बताया और कहा कि गारमेंट्स क्षेत्र में प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये की इंसेंटिव योजना शुरू की गई है, जो अगले दस वर्षों तक जारी रहेगी। उन्होंने निवेशकों को मध्य प्रदेश में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य में निवेश से प्रदेश और देश दोनों का विकास होगा। उन्होंने यह भी बताया कि मध्य प्रदेश में हाल ही में कई समिट आयोजित की गई हैं, ताकि निवेश आकर्षित किया जा सके और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें।

बदलावों के बारे में भी बताया
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र में हुए बदलावों के बारे में भी बताया। 2003 तक राज्य में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, जिनमें 17 सरकारी और 13 निजी हैं। अगले वर्ष 12 और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण होगा। इस कार्यक्रम में लंदन के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने भारत और मध्य प्रदेश की प्रगति को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यात्रा की सफलता की कामना की। कार्यक्रम के दौरान फ्रेंड्स ऑफ एमपी के संस्थापक सदस्य मनीष तिवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश केवल यहां के लोगों का नहीं, बल्कि यह एक छोटा भारत है, जहां सभी क्षेत्रों के लोग बसते हैं। उन्होंने इस संगठन की स्थापना के उद्देश्य को साझा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भारतीय संस्कृति का दिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope