ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को कहा अलविदा, IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे

IPL 2025 के ऑक्शन के खत्म होते ही खिलाड़ियों और टीमों की तस्वीर साफ हो गई है. ऑक्शन के बाद अब मेमोरी को अपडेट कर लेने की जरूरत है. क्योंकि IPL के नए सीजन के लिए कई छोटे-बड़े खिलाड़ी इधर-उधर हो गए हैं. उनकी टीमें बदल गई हैं. पुरानी फ्रेंचाइजियों का साथ छूट गया है. ऐसे ही खिलाड़ियों में ऋषभ पंत का भी नाम है, जिन्हें 27 करोड़ रुपये की सबसे महंगी बोली लगाकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा है. अब ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस से गुडबाय कहा है. लेकिन. ऐसा करते हुए जो एक बड़ा वादा किया है वो बहुत अहम है.

ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स का 9 साल का रहा साथ

ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस को गुडबाय कहा. उन्होंने अपना पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसकी शुरुआत उन्होंने ऐसे की- हाय दिल्ली वालों. मैं आपका अपना ऋषभ पंत. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से अपने जुड़ाव और लगाव के बारे में लिखा. पंत ने लिखा कि वो जब इस टीम का हिस्सा बने थे टीनएजर थे. उनका साथ 9 साल का रहा. इस दौरान काफी सारी चीजें. प्यार और समर्थन मिला, जिसके लिए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस को शुक्रिया कहा है.

दिल्ली कैपिटल्स के फैंस से पंत का वादा

दिल्ली कैपिटल्स और उसके फैंस के नाम गुडबाय संदेश लिखते हुए पंत ने उनसे एक वादा भी किया. उन्होंने उनसे कहा कि बेशक IPL 2025 में दिल्ली की टीम का हिस्सा नहीं होंगे. लेकिन मैदान पर वो उनका मनोरंजन करते रहने की कोशिश करते रहेंगे.

ऋषभ पंत 2018 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने थे. तब से वो लगातार उसी टीम के साथ जुड़े रहे. मतलब IPL 2025 वो पहला मौका होगा जिसमें पंत अलग जर्सी में दिखेंगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope