आम आदमी पार्टी ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, दिल्ली मॉडल की सफलता पर आतिशी का बयान

आज आम आदमी पार्टी का 12वां स्थापना दिवस है। मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 12 साल पहले आज के ही दिन AAP का गठन हुआ था। कहा कि जब AAP का गठन हुआ था तो लोग हम पर हंसते थे, कि आप लोग भी राजनीति करोगे, आप के पास तो कुछ भी नहीं है। आतिशी ने कहा लेकिन अरविंद केजरीवाल ने वह कर दिखाया है जो कोई नहीं कर पाया था। गठन के एक साल बाद में चुनाव हुआ और हमारी पार्टी को 28 सीटें मिलीं और 2015 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। 2020 में फिर सरकार बनी और जनता केजरीवाल के साथ है।

बीजेपी ने तोड़ने की कोशिश
आतिशी ने कहा हमने स्कूल अच्छे कर दिए तो AAP का दिल्ली मॉडल देशभर में सराहा जाता है। दिल्ली मॉडल पर दूसरे राज्यों की सरकारें काम कर रही हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। मगर भाजपा ने AAP को तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। AAP हम सभी संकल्प लेते हैं कि हम फरवरी में होने जा रहे चुनाव में फिर से केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

संघर्ष और बलिदान से भरा रहा हमारा सफर
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2012 में आज का ये दिन इतिहास का वो पल है, जब देश के आम आदमी ने अपनी ताकत पहचानी और “आम आदमी पार्टी” की स्थापना की। कहा कि अब तक का हमारा ये सफर संघर्ष, बलिदान और जीत की कहानियों से भरा रहा।

ईमानदारी और जनता के प्यार ने हमें और मजबूत किया
केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल में तो हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं, लेकिन हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मजबूत बना दिया। हम अन्याय और तानाशाही के खिलाफ पहले से ज्यादा मजबूती से खड़े हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आज ही भारत का संविधान दिवस है। भगवान ने संविधान दिवस के दिन ही इसे पैदा किया है। हमने जब पार्टी बनाई तो एक भी नेता हमारी पार्टी में नहीं था। झाड़ू हमारा चुनाव चिन्ह है अब अगर सफाई करने निकलोगे तो धूल तो उड़ेगी ही। यह सब जो उनके साथ किया जा रहा है, यह धूल ही है। कहा कि यह तो होना ही था, संघर्ष तो हमें करना ही है। मगर दिल्ली मॉडल के बाद अब देशभर में चर्चा होने लगी है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosnon gamstop casinos