वैशाली में शादी समारोह में विवाद, थाना अध्यक्ष की सूझबूझ से बची शादी

वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवतपुर पंचायत में एक शादी समारोह में भारी बवाल हो गया। बवाल इतना बढ़ गया कि लड़के को बरात के साथ वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि चकिया गांव में दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हा बरात लेकर पहुंचा था। लेकिन उसी समय डांस के दौरान दोनों पक्षों में बहस होने लगी। फिर क्या था मारपीट तक की नौबत आ गई। गुस्सा दूल्हा पक्ष बिना शादी किए वापस लौट गया।

वैशाली थाना अध्यक्ष की सक्रियता से शादी टूटने से बची
वैशाली थाना अध्यक्ष के द्वारा दोनों पक्ष को आपसी समझौता करने के पश्चात देर रात दूल्हा और दुल्हन की शादी कराया गया। दूल्हा और दुल्हन के शादी होने के बाद मंगलवार की सुबह दूल्हा पक्ष के द्वारा धूमधाम से दुल्हन और बारात की विदाई की गई। वैशाली थाना अध्यक्ष के सक्रियता के कारण यह शादी टूटने से बच गई।

दुल्हन और परिवार का हुआ बुरा हाल
मिली जानकारी के अनुसार वैशाली थाना के चकिया गांव में अर्जुन पासवान की पुत्री की शादी बीते सोमवार को होनी थी। वैशाली थाना के मोहम्मदपुर पंचायत के मन्नीपुर गांव निवासी शिव शंकर पासवान के पुत्र बारात लेकर चकिया गांव दुल्हन वाले के दरवाजे पर पहुंच गया। दरवाजा लगने के दौरान डांस करने को लेकर बारात एवं स्थानीय लोगों के बीच कहा-सुनी हो गई। कहा सुनी के बाद विवाद दोनों पक्षों के बीच धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि बारात पक्ष बिना शादी किए दूल्हा लेकर अपने गांव लौट गया। इस दौरान दुल्हन और उनके माता-पिता परिवार वालों की रो-रो बुरा हाल हो गया। दुल्हन के पिता और माता को यह चिंता सताने लगी कि अब बेटी की शादी टूट गई।

समाज के लोग क्या-क्या कहेंगे।‌ इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया के द्वारा वैशाली थाना अध्यक्ष को दी गई। सूचना मिलते हैं वैशाली थाना अध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ दूल्हा पक्ष के दरवाजे पर जाकर काफी समझाया। समझाने के पश्चात पुलिस ने दूल्हा पक्ष कुछ लोगों को लेकर दुल्हन के दरवाजे पर गये। थाना अध्यक्ष की मौजूदगी में दूल्हा और दुल्हन की शादी कराया गया। थानाध्यक्ष की सक्रियता से स्थानीय लोग एवं दूल्हा और दुल्हन पक्ष की भी खुश है।

विवाद सुलझाने में थाना अध्यक्ष की सफलता
वैशाली थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक मुखिया के द्वारा सूचना मिली कि शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच विवाद को लेकर दूल्हा पक्ष बारात लेकर अपने घर लौट गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दूल्हा पक्ष और उसके परिवार वालों को काफी समझाया गया। काफी समझाने के बाद दूल्हा और उनके घर के कुछ लोगों को दुल्हन के दरवाजे पर लाया गया। देर रात दूल्हा और दुल्हन की शादी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş