झारखंड विधानसभा के 89 फीसदी विधायक करोड़पति, रामेश्वर उरांव की संपत्ति 42.20 करोड़ रुपये

झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद रिजल्ट की घोषणा हो गयी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की सरकार 28 नवंबर को शपथ लेगी और फिर से झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी, लेकिन विधानसभा चुनाव परिणाम से एक अहम आंकड़ा सामने आया है. झारखंड के नवनिर्वाचित विधायक मालामाल हैं. झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से जारी आंकड़े में बताया गया है कि झारखंड नवनिर्वाचित विधायकों में से 89 प्रतिशत ‘करोड़पति’ हैं.

चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार की ओर से चुनाव आयोग में संपत्ति को लेकर हलफनामा दाखिल किया जाता है. इस हलफनाम के अनुसार कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर उरांव राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं. उनकी कुल संपत्ति 42.20 करोड़ रुपये की है. झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ओर से राज्य के 81 विजयी उम्मीदवारों में से 80 के हलफनामों को समीक्षा की गई.

झारखंड के 71 नवनिर्वाचित विधायक हैं करोड़पति
समीक्षा के अनुसार 2024 विधानसभा चुनाव में चुने गए 71 नवनिर्वाचित विधायक ‘करोड़पति’ हैं. यह संख्या 2019 के विधायकों की संख्या से 20 प्रतिशत ज्यादा है. झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के अनुसार पांच साल पहले2019 में चुने गए 81 विधायकों में से केवल 56 ‘करोड़पति’ विधायक थे, जबकि 2014 में करोड़पति विधायकों की संख्या 41 थी. इस साल विधानसभा चुनाव में 71 करोड़पति विधायक चुने गए हैं. इनमें 28 झामुमो के विधायक हैं, तो 20 भाजपा और 14 कांग्रेस के विधायक हैं. करोड़पति विधायकों में चार राजद, दो भाकपा (माले) लिबरेशन और एक-एक लोजपा (रामविलास), जद (यू) और आजसू पार्टी के हैं.

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 34 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 16, राजद चार और भाकपा (माले) लिबरेशन ने दो सीटों पर जीत हासिल की है. इस तरह से इंडिया ब्लॉक के पास बहुमत है. दूसरी ओर, एनडीए में भाजपा ने 21 विधानसभा सीटों पर और जद (यू), लोजपा (रामविलास) और आजसू पार्टी ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है.

कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव सबसे अमीर विधायक
आंकड़े के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में विधायकों की औसत संपत्ति 6.90 करोड़ रुपये है, जबकि साल 2019 के विधानसभा चुनाव में यह 3.87 करोड़ रुपये थी. लोहरदगा विधानसभा सीट से चुने गए कांग्रेस के विधायक रामेश्वर उरांव की कुल संपत्ति 42.20 करोड़ रुपये है. वह सबसे अमीर विधायक हैं, जबकि पनकी से भाजपा के विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता 32.15 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं. गोड्डा सीट से जीतने वाले राजद के संजय प्रसाद यादव 29.59 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर विधायक हैं. डुमरी सीट से विजयी हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जयराम कुमार महतो की संपत्ति सबसे कम यानी 2.55 लाख रुपये है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop