महिलाओं के लिए दिल्ली एम्स में ड्यूटी अधिकारियों के पदों पर आरक्षण, निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास का आदेश

दिल्ली: AIIMS में इलाज करवाने आ रही महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा गार्ड में एक तिहाई संख्या महिलाओं की करने का निर्णय लिया है। साथ ही महिलाओं की ड्यूटी लगाने वाले अधिकारियों के पदों पर भी महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। इसे लेकर AIIMS के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया है। आदेश के तहत AIIMS में करीब 3200 सुरक्षा गार्ड हैं। इनमें अधिकतर पुरुष हैं। महिला मरीजों की समस्या को देखते हुए संस्थान में नियुक्त सुरक्षा गार्ड में महिलाओं की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 

सुरक्षा गार्ड की संख्या बढ़ाने से मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा
प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा गार्ड में महिलाओं की संख्या बढ़ने पर मरीजों के साथ स्टाफ की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। साथ ही महिलाएं अपनी बात तक बिना किसी झिझक के रख सकेंगी। खासकर मातृ एवं शिशु ब्लाक में अभी बड़ी संख्या में पुरुष सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। AIIMS में तैनात ज्यादातर सुरक्षा कर्मी आउट सोर्सिंग के आधार पर नियुक्त किए गए हैं।

एक तिहाई महिला सुरक्षा कर्मियों की होगी नियुक्ति
AIIMS निदेशक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सुरक्षा गार्डों में महिला सुरक्षा कर्मियों की संख्या बहुत कम है। सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी लगाने वाले असाइनमेंट मैनेजर व सुरक्षा पर्यवेक्षक भी पुरुष होते हैं। इस व्यवस्था में बदलाव होना चाहिए। नए नियम के तहत AIIMS में तैनात सुरक्षा गार्डों में कम से कम एक तिहाई महिलाएं होनी चाहिए। बता दें कि बीते समय एक महिला सुरक्षा कर्मी ने रात में ड्यूटी लेकर AIIMS प्रशासन से शिकायत की थी। उस महिला सुरक्षा कर्मी का आरोप था कि पारिवारिक मजबूरियों के कारण वह रात की पाली में ड्यूटी करने में असमर्थ थीं लेकिन अधिकारी उसकी गुहार सुनने को तैयार नहीं थे।

AIIMS प्रशासन की मानें तो ओपीडी में रोजाना 15 हजार के करीब मरीज इलाज करवाने पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाओं होती हैं। कई बार महिलाएं झिझक के कारण पुरुष सुरक्षा गार्ड से अपनी बात नहीं कह पाती। इसी  के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş