CGPSC घोटाला: सीजीपीएससी घोटाला मामले में टामन सिंह सोनवानी को जेल, 14 दिन की न्यायिक रिमांड मिली

रायपुर: सीजीपीएससी घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई ने 7 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद सोमवार को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया. जहां सुनवाई के बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपियों को रायपुर सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. 

सीबीआई ने दोनों आरोपियों को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था. 19 नवंबर को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से सीबीआई ने दोनों को रिमांड पर लेकर 7 दिन तक पूछताछ की. सीजीपीएससी-2019 से 2022 की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. ईओडब्ल्यू और अर्जुन्दा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है. 

पीएससी ने 2020 में 175 और 2021 में 171 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की थी. इन भर्तियों को लेकर विवाद ज्यादा है. आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनावानी ने कांग्रेस नेताओं और नौकरशाहों सहित अपने रिश्तेदारों के बच्चों को नौकरियां दिलाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş