मौसम का मिजाज बदला! इन जिलों में शीतलहर की स्थिति, वहीं रायगढ़ का पारा गिरा, जानें IMD का नया अपडेट

रायगढ़: रायगढ़ जिले में पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अब दिन में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। साथ ही शाम होते ही तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो जा रही है। इसके चलते रात 12 बजे के बाद शहर का तापमान 10-11 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। 

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग ठंड के चलते देर से गार्डन और पार्क पहुंच रहे हैं। साथ ही सुबह के समय ठंड अधिक होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को भी अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन जारी है। 

इसके चलते तापमान में गिरावट के कारण ठिठुरन बढ़ रही है। अब वायुमंडल के मध्य स्तर में नमी का आगमन शुरू हो रहा है। इसके चलते न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री ही रहने की संभावना है। मौसम अभी शुष्क रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों और पठारी क्षेत्रों में शाम से ही शीतलहर शुरू हो जा रही है। लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। इन दिनों सुबह-शाम ठंड बढ़ने से खेती-किसानी का काम भी धीमा पड़ गया है। इस समय धान की कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है। ठंड के कारण किसान सुबह 9 बजे के बाद ही खेतों में पहुंच रहे हैं और शाम 4 बजे तक घर लौट रहे हैं। 

पठारी इलाकों में शीतलहर शुरू

पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट के साथ ही शीतलहर भी शुरू हो गई है। सुबह 8 बजे तक कोहरा छाए रहने के कारण किसान खेतों पर देरी से पहुंच रहे हैं। वहीं शहर में रात 10 बजे के बाद ठंड बढ़ने पर जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। क्योंकि इन दिनों रात में सफर करने वाले यात्री बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। इस संबंध में यात्रियों का कहना है कि सर्द हवा के साथ बढ़ रही ठंड से बचने के लिए अलाव राहत पहुंचा रहे हैं। जिसके कारण इन दिनों शहर के चौक-चौराहों पर रात 10 बजे से ही अलाव जलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope