सिंहभूम के गुदड़ी इलाके में PLFI उग्रवादियों ने की दो लोगों हत्या

सिंहभूम: झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही नक्सलियों का उत्पात शुरू हो गया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में PLFI उग्रवादियों ने दो लोगों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना रविवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है।

2 लोगों की हत्या
मृतक की पहचान रवि पान और एक अन्य के रूप में की गई है, रवि पान गुदड़ी के गिरू का ही रहने वाला है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक रवि पान और उसका एक साथी रविवार शाम 4 बजे के करीब गुदड़ी के बिरकेल पंचायत अंतर्गत गिरू बालू घाट में अवैध रूप से ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई कर रहा था।

PLFI उग्रवादियों ने की हत्या
इस दौरान 8 से 10 की संख्या में मौके पर पहुंचे हथियारबंद PLFI उग्रवादियों ने ट्रैक्टर को घेर लिया। इसके बाद दोनों को ट्रैक्टर से उतारकर जमकर पिटाई की। उसके बाद दोनों की कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी। यही नहीं उग्रवादियों ने दो अन्य युवकों का भी मौके से अपहरण कर लिया। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस घटना की पुष्टि पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने कर दी है। एसपी ने बताया कि दो युवकों की हत्या धारदार हथियार से काटकर किए जाने की उन्हें सूचना मिली है। उन्होंने बताया की जिन दो युवकों को अपहरण कर PLFI उग्रवादी ले गए थे, वह वापस आ गए हैं। मामले की जांच और शवों को अपने कब्जे में लेने के लिए पुलिस की कार्रवाई सोमवार सुबह से शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope