गोलीबारी की घटनाओं से सहमा अमेरिका और मैक्सिको, बार में फायरिंग से 6 की मौत

दक्षिण-पूर्वी मैक्सिको के एक बार में रविवार तड़के बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर दी। इससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। मीडिया ने जानकारी दी कि गोलीबारी की यह घटना तटीय प्रांत ताबास्को के विलेहरमोला शहर में हुई, जो हाल में बढ़ती हिंसा से जूझ रहा है। अब तक इस मामले में ना तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और ना ही गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता चल सका है।

राज्य के उप अभियोजक ने कहा कि हथियारबंद लोग किसी खास व्यक्ति की तलाश में बार में घुसे थे।  मगर, गोलियां आसपास मौजूद लोगों को भी लग गईं। यह घटना डीबार नाम के बार में हुई। घटना में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के बाद चोटों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों में से पांच व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है। 

लोक सुरक्षा सचिव ने कहा कि गोलीबारी विलेहरमोसा में हुई और संघीय अधिकारी घटना को सुलझाने में मदद करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है और यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस कारण से की गई।

इससे पहले नवंबर में मध्य मैक्सिकन शहर क्वेरेटारो में बंदूकधारियों ने एक बार पर हमला कर 10 लोगों की हत्या कर दी थीष क्वेरेटारो के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का के अनुसार, हमलावरों ने शहर के ऐतिहासिक जिले में लॉस कैंटारिटोस बार के अंदर गोलीबारी की थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में बताया गया था कि हथियारों से लैस कम से कम 4 लोग एक पिकअप ट्रक पर सवार होकर आए थे और फिर उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया था।

हत्याओं का आंकड़ा बढ़ा
एक समय में क्वेरेटारो को मैक्सिको के सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था, लेकिन अब यहां हिंसा बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बढ़ती हिंसा के कारण इस साल जनवरी से अक्तूबर के बीच ताबैस्को में 715 हत्याएं हुईं, जबकि 2023 में कुल 253 हत्याएं हुई थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope