सर्दी अभी गुलाबी, घट बढ़ रहेगी थोड़ी-थोड़ी

भोपाल। गुलाबी सर्दी शहर में असर दिखा रही है। घरों में एसी, कूलर तो पहले ही बंद हो गए थे, अब सर्दी थोड़ी बढ़ी तो पंखे भी नहीं चल रहे हैं, रजाईयां भी निकल आई हैं। अगले चार दिन तो मौसम में अधिक बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन 28 के बाद यूपी और हरियाणा के रास्ते कोहरा शहर में दस्तक दे सकता है। इससे तापमान में उछाल आ सकता है। हालांकि कोहरा छंटते ही फिर ठंड बढऩे लगेगी।

अगले चार दिन में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं
प्रदेश सर्द हवाओं की आगोश में है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दिन रात के तापमान में तेजी से गिरावट जारी है। सबसे कम पचमणी में 6.6. मंडला में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी में रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज हुआ है। प्रदेश में रात के बाद दिन के तापमान में भी गिरावट हो रही है। हिल स्टेशन पचमणी में रात का तापमान 6.6 डिग्री रहा। राजधानी भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं मंडला में 7.4 राजगढ़ में 9.2 उमरिया में 8.9 नोगांव मे 9.5 और जबलपुर में 10 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर से आ रही सीधी ठंडी हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। 27 नवंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा।राजधानी भोपाल में प्रदूषण का स्तर दिल्ली जैसा हो गया है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार पहुंच गया है। जिसके कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी अब खतरा मंडराने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaankara escortjojobet