चीन को मिला सोने का भंडार, सैकड़ों अरब रुपए आंकी गई कीमत

बीजिंग । चीन के हुनान प्रांत में सोने का बड़ा भंडार मिला है। इस विशाल भंडार की अनुमानित कीमत सैकड़ों अरब रुपये है। सोने के भंडार मिलने से चीन की चरमरा रही अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, हुनान प्रांत के पिंगजियांग काउंटी में एक सोने की खान है, जिसका नाम वांगू है। सोने की इस खान के अंदर 40 से अधिक सोने की शिराओं का पता लगाया गया है। यह खदान जमीन के 2,000 मीटर से भी कम गहराई पर स्थित है। हुनान प्रांतीय भूवैज्ञानिक संस्थान के अनुसार, खदान के मुख्य क्षेत्र में कुल सोने का भंडार अब 300.2 टन तक है। वहीं, नए खोजे गए भंडार में 1,000 टन से अधिक सोना है, जिसकी कुल कीमत लगभग 600 अरब युआन (करीब सात लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। हुनान प्रांतीय भूवैज्ञानिक संस्थान के उपाध्यक्ष लियू योंगजुन ने इसे चीन की खनिज खोज रणनीति की एक बड़ी सफलता बताया है। वांगू खान पहले से ही चीन के सबसे महत्वपूर्ण सोने के खनन केंद्रों में से एक रही है। 2020 से इस क्षेत्र में मिनरल खोज के लिए प्रांतीय सरकार ने 10 करोड़ युआन (लगभग 115 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश किया है। हाल के वर्षों में  आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते चीन में सोने की मांग में तेजी देखी गई है। हालांकि, मई में केंद्रीय बैंक द्वारा सोने की खरीद रोकने और युआन की कमजोरी के कारण इस मांग में थोड़ी गिरावट आई है। सोने की कीमतों में भी गिरावट आई है। खुदरा बाजार में चाउ ताई फूक और चाउ संग संग जैसी प्रसिद्ध कंपनियों के गहने अब 720 युआन (लगभग 8,300 रुपये) प्रति ग्राम की दर से बिक रहे हैं, जो पहले 820 युआन थे। चीन 2021-2025 की विकास योजना के तहत रणनीतिक संसाधनों के घरेलू भंडार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 2022 में खनिज खोज में निवेश साल-दर-साल आठ फीसदी बढ़कर 110.5 अरब युआन (लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये) हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope