भोपाल-विदिशा हाईवे फोरलेन होगा

भोपाल । बड़े तालाब किनारे स्थित होटल लेक व्यू अशोक को 150 कमरों का बनाया जाएगा। होटल में इस तरह की वल्र्ड क्लास सुविधाएं जुटाई जाएंगी ताकि राजधानी में बड़े आयोजन आसानी से हो सकें। मौजूदा होटल को तोडक़र नए सिरे से बनाने का यह प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) आधार पर होगा। इसे प्राइवेट पार्टनर को 60 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। साधिकार समिति की बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पर्यटन विकास निगम के इस प्रोजेक्ट पर सैद्धांतिक सहमति दी है। प्राइवेट पार्टनर को इसे कम से कम 5 स्टार होटल बनाना होगा। अभी यह अभी 3 स्टार होटल है।
लीज पर देने से पहले होटल की ऑफसेट वैल्यू तय की जाएगी। कैबिनेट से मंजूरी के बाद प्रोजेक्ट को अमल में लाया जाएगा। बता दें कि 1985-86 में होटल की शुरुआत हुई थी। तब भारत सरकार के 51त्न और मप्र सरकार के 49त्न शेयर थे। अब इसमें केंद्र के शेयर नहीं है। 40 साल पुराना श्यामला हिल्स स्थित यह होटल 7.16 एकड़ में फैला है। इसमें 4 सुइट, 39 डीलक्स रूम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट आदि हैं। पांच साल पहले भी होटल को निजी हाथों में देने की कोशिश हुई थी। कीमत 350 करोड़ आंकी गई थी। कोई भी निजी कंपनी इसे लेने को तैयार नहीं हुई।
भोपाल के लिए दूसरी बड़ी सौगात हाईवे को लेकर है। मौजूदा भोपाल-विदिशा रोड (एसएच-18) को 2 लेन से 4 लेन किया जाएगा। एमपीआरडीसी (मध्य प्रदेश सडक़ विकास निगम) ने इसके निर्माण का प्रस्ताव दिया है। इस सडक़ को एक्सप्रेस-वे जैसा बनाया जाएगा। इस पर सर्विस लेन भी होगी। निर्माण हाइब्रिड एनीयुटी मोड पर होगा। स्टेट हाईवे की मौजूदा लंबाई करीब 55 किमी है। यह भोपाल में भानपुर चौराहा अयोध्या बाइपास से प्रारंभ होती है और सांची-सलामतपुर जंक्शन पर एनएच-146 पर समाप्त होती है। यह सडक़ भोपाल और रायसेन जिलों से होकर गुजरती है। भानपुर, चोपड़ाकला, सुखी सेवनियां, डोब, बालमपुर, दीवानगंज और सलामतपुर जैसे आवासीय क्षेत्रों को जोड़ती है। एमपीआरडीसी प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 44.80 किमी है। यह भोपाल से विदिशा जाने के लिए यह सबसे सीधा मार्ग है। लेकिन यह सडक़ जर्जर है। लोगों को रायसेन होकर जाना पड़ता है। इसमें 30 किमी दूरी बढ़ जाती है। चूंकि यह दक्षिण से उत्तर भारत को जोडऩे के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। इससे रोज करीब 10 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope