रायपुर चुनाव परिणाम: रायपुर दक्षिण सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार, सुनील सोनी 46167 वोटों से चुनाव जीते

छत्तीसगढ़ उपचुनाव परिणाम: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, यहां भारतीय जनता पार्टी के सुनील सोनी ने चुनाव जीत लिया है। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच देखने को मिला।

इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में विजयी उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में उम्मीदवार बनाया था। इसमें जीत के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बन गई है। इस सीट पर 50.50 फीसदी मतदान हुआ था। सुनील सोनी ने 46167 वोटों से जीत हासिल की है।

भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित होते ही एकात्म परिसर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जश्न का माहौल हो गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बजाकर, पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी थोड़ी देर में भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचेंगे।

सोलह चरणों के बाद

  • भाजपा: 74,782
  • कांग्रेस: ​​36,005
  • कुल बढ़त: 38,777 (भाजपा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hope