AR Rahman की वकील के बयान से नाराज Mohini Dey ने किया खुलासा, पोस्ट कर बताई अपनी बात

एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक का एलान और कुछ घंटो बाद उनकी बासिस्ट मोहिनी डे का अपने पति से अलग होने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ीं कि रहमान और बानो अलग होने का कारण मोहिनी हो सकती हैं, जिसकी वजह से दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। अब इन अटकलों पर खुद मोहिनी ने जवाब दे दिया है।  

लिंकअप की अफवाहों पर क्या बोलीं मोहिनी?

मोहिनी डे ने एआर रहमान और सायरा बानो के सेपरेशन से जुड़े मामले पर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, 'मुझे इंटरव्यू के लिए काफी सारे रिक्वेस्ट आ रहे हैं। मैं अच्छी तरह जानती हूं कि वे किस बारे में मुझसे बात करना चाहते हैं। इसलिए मैं सम्मानपूर्वक उन सभी के रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से इनकार करती हूं। क्योंकि मैं बकवास चीजों में शामिल होने में दिलचस्पी नहीं रखती हूं। मेरा मानना है कि मेरी एनर्जी इन अफवाहों पर खर्च करने के लायक नहीं है। प्लीज, मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें'।

सिंगर के बेटे ने भी किया था खबरों पर रिएक्ट

मोहिनी डे से पहले एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने भी अफवाहों पर बयान जारी किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता के सपोर्ट में पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरे पिता सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए ही नहीं, बल्कि उन मूल्यों, सम्मान और प्यार के लिए भी एक लीजेंड हैं जो उन्होंने सालों की मेहनत से पाया है'।

सिंगर के बेटे ने आगे लिखा, 'झूठी और निराधार अफवाह फैलाए जाने से दुख हो रहा है। हम सभी को किसी की लाइफ और लेगसी के बारे में बातें बनाते समय उनके रुतबे का सम्मान करना चाहिए। प्लीज ऐसी अफवाहों में शामिल होने या उन्हें फैलाने से बचें। आइए हम उनकी गरिमा और हम सभी पर उनके अविश्वसनीय प्रभाव का सम्मान करें और उसे बनाए रखें'।

रहमान और सायरा के तलाक पर वकील का बयान

रहमान और सायरा बानो के तलाक को लेकर उनके वकील वंदना शाह ने भी अपना बयान जारी किया था। बयान में वंदना ने बताया था कि रहमान और सायरा के सेपेरेशन में कोई तीसरा पक्ष नहीं था। साथ ही उन्होंने साफ किया कि दोनों के डिवोर्स की वजह तनाव और इमोशनल स्ट्रेस था। सिंगर और सायरा की शादी साल 1995 में हुई थी जिससे उन्हें तीन बच्चे भी हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestop