I Want To Talk Box Office: ओपनिंग डे पर बुरी तरह पिटी Abhishek Bachchan की फिल्म

अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म आई वांट टू टॉक आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले और फिल्म को अभिषेक बच्चन के करियर की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छे नंबर नहीं मिले। राइजिंग सन फिल्म्स और किनो वर्क्स द्वारा निर्मित फिल्म 22 नवंबर को दुनिया भर में स्क्रीन पर रिलीज हुई।

कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन?
फिल्म के शुरुआती आंकड़े थोड़े निराश करने वाले हैं। शूजीत सरकार जैसे दिग्गज कलाकार की फिल्म फिल्म अपने शुरुआती दिन में बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ने में असफल रही।  इसे देशभर में 800 से ज्यादा सिनेमा स्क्रीन्स पर जगह दी गई थी। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 7.44 प्रतिशत रही। सबसे अधिक शो दिल्ली-एनसीआर (205 शो) में दिखाए गए। इसके बाद मुंबई 139 शो के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

क्या है आई वान्ट टू टॉक की कहानी?
आई वान्ट टू टॉक एक बीमार पिता की कहानी है जो अपनी बेटी से री कनेक्ट करने की कोशिश कर रहा है। इस फिल्म में भावनाओं का ऐसा संगम दिखाया गया है जिसमें कई स्थानों पर अभिषेक बच्चन शब्दों से पहले इमोशनस से खेल जाते हैं। इस वजह से इस फिल्म को उनके करियर की बेस्ट फिल्म बताया जा रहा है। ये शूजीत सरकार के साथ अभिषेक बच्चन का पहला कोलेबोरेशन है। अभिषेक के अलावा, आई वांट टू टॉक में जॉनी लीवर, बनिता संधू, जयंत कृपलानी और अहिल्या बामरू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सालों बाद शूजीत सरकार की बड़े पर्दे पर वापसी
बता दें कि साल 2018 के बाद से शूजीत सरकार की बड़े पर्दे पर ये पहली रिलीज है। 2018 और 2024 के बीच शूजीत सरकार ने दो अन्य फिल्में गुलाबो सिताबो और सरदार उधम रिलीज हुई थीं लेकिन दोनों फिल्में महामारी के कारण सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं थी। साल 2018 में रिलीज हुई अक्टूबर उनकी आखिरी बड़ी स्क्रीन रिलीज थी। इस फिल्म में वरुण धवन और बनिता संधू मुख्य किरदार में नजर आए थे। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ रुपये और 39.06 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

वहीं अभिषेक बच्चन को आखिरी बार घूमर में सैयामी खेर के साथ देखा गया था। फिल्म को पजिटिव रिव्यू मिले, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में ये असफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosnon gamstop casinos