बुधनी में भार्गव आगे, विजयपुर में भाजपा की बढ़त बरकरार, कांग्रेस दोनों सीटों पर पीछे

12:47 PM, 23-NOV-2024

उपचुनाव परिणाम: विजयपुर विधानसभा उपचुनाव – 17वां राउंड

  • मुकेश मल्होत्रा ​​(कांग्रेस): 5665
  • रामनिवास रावत (भाजपा): 2582
  • मल्होत्रा ​​4925 वोटों से आगे

12:37 PM, 23-NOV-2024

एमपी उपचुनाव परिणाम: विजयपुर में फिर पलटा पासा

विजयपुर में कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़त बना ली है। 16 राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ​​ने 1842 वोटों की बढ़त बना ली है। इस राउंड में मुकेश मल्होत्रा ​​को 6481 वोट और भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को 3143 वोट मिले। मल्होत्रा ​​ने रावत को 1842 वोटों से पीछे छोड़ दिया है।

12:29 PM, 23-NOV-2024

MP उपचुनाव परिणाम: विजयपुर में भाजपा आगे

विजयपुर में दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत आगे चल रहे हैं। वे 1496 वोटों से आगे चल रहे हैं। रावत को 71206 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा ​​को 69710 वोट मिले हैं।

12:29 PM, 23-NOV-2024

MP उपचुनाव परिणाम: भार्गव 2766 वोटों से आगे

बुधनी में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव लगातार अपनी बढ़त बढ़ा रहे हैं। दोपहर 12:30 बजे तक भार्गव 3702 वोटों से आगे चल रहे हैं। भार्गव को 35990 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 32288 वोट मिले हैं।

12:01 PM, 23-NOV-2024

MP उपचुनाव परिणाम: विजयपुर में भाजपा की बढ़त जारी

विजयपुर में मतगणना के 13 राउंड पूरे हो चुके हैं। 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 1052 वोटों से आगे हैं। वहीं, उनकी कुल बढ़त 6487 हो गई है। इस सीट पर कांग्रेस भी पीछे चल रही है।

11:57 AM, 23-NOV-2024

MP उपचुनाव परिणाम: भार्गव 2766 वोटों से आगे

बुधनी में मतगणना का चौथा राउंड पूरा हो चुका है। चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 2766 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को कुल 36000 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 33234 वोट मिले हैं। पहले राउंड से बढ़त बनाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope