रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर को रायपुर स्टेशन का करेंगे दौरा, मेमू ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी 

रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर, सोमवार को रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आ रहे हैं। उनके दौरे से पहले, नागपुर और रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उन सभी स्थलों का दौरा कर रहे हैं, जहां रेल मंत्री जाएंगे।

रेल मंत्री के रायपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर काम तेज़ी से चल रहा है। स्टेशन के बंद डिस्प्ले बोर्ड, पीआरएस डिस्प्ले और कंट्रोल रूम की पुरानी वायरिंग को ठीक किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेशन की सीढ़ियों की जालियों को नया रंग-रोगन भी किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, रेल मंत्री रायपुर स्टेशन से नवा रायपुर और अभनपुर तक मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत की हरी झंडी भी दिखा सकते हैं, क्योंकि रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी मिल चुकी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि रेल मंडल से नहीं की गई है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह पहला रायपुर दौरा होगा। वे नागपुर से विशेष सैलून से 25 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेंगे। उनके दौरे के दौरान, वे रायपुर स्टेशन पर चल रहे रि-डेवलपमेंट के कार्यों और माडल से रूबरू होंगे। इसके पहले, वे 24 नवंबर को रात नागपुर में विश्राम करेंगे और 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे नागपुर रेलवे स्टेडियम में एससी और एसटी रेलवे कर्मचारी संघ के अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

रेल मंत्री जी नागपुर से रायपुर तक ट्रेक का निरीक्षण करने आ रहे है। उनके दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। रायपुर से नवा रायपुर तक मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के संबंध में कोई अधिकृत सूचना नहीं है। अवधेश त्रिवेदी, सीनियर डीसीएम।

सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रायपुर प्रवास को देखते हुए रेलवे स्टेशन में चाक-चौबंद व्यवस्था की तैयारियां जोरों से चल रही है। आरपीएफ, जीआरपी के सुरक्षा अधिकारियों से लेकर दर्जनों जवानों को स्टेशन में तैनात किया गया है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को भी सक्रिय कर दिया गया है।

अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने हरी झंडी दिखाने की संभावना
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस दौरान रेल अफसरों से बिलासपुर रेलवे जोन में तीन प्रमुख स्टेशनों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर स्टेशन के रि-डेवलपमेंट प्लान के कामकाज और अमृत भारत स्टेशन के कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि वे रायपुर से नवा रायपुर व अभनपुर तक मेमू ट्रेन चलाने की हरी झंडी भी दिखा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopecasinos not on gamstopuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos