बुधनी में भार्गव आगे, विजयपुर में भाजपा की बढ़त बरकरार, काग्रेस दोनों सीट पर पिछड़ी

आज यानी 23 नवंबर को विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। विजयपुर में भाजपा की बढ़त जारी विजयपुर में 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। 13वें राउंड में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत 1052 वोटों से आगे हैं। वहीं, उनकी कुल बढ़त 6487 हो गई है। इस सीट पर भी कांग्रेस लगातार पिछड़ रही है। 

भार्गव 2766 वोट से आगे

बुधनी में चौथे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है।  चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 2766 वोट से आगे। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को कुल 36000 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 33234 वोट मिले हैं। पहले राउंड से बढ़त बनाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। 

बुधनी में लगातार बढ़ रही भाजपा की बढ़त

बुधनी में तीन राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। पहले राउंड से बढ़त बनाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अब लगातार पिछड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव 1809 वोट से आगे चल रहे हैं।

बुधनी में भाजपा को मिली बढ़त

बुधनी में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने कांग्रेस उम्मीदवार राजकुमार पटेल को पीछे छोड़ दिया है। भार्गव ने 700 से अधिक वोट की लीड ले ली है। इससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल लगातार बढ़त बनाए हुए थे। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश की बुधनी और विजयपुर दोनों विधानसभा सीट पर पिछड़ गई है। 

रावत की बढ़त बरकरार

विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के आठ राउंड पूरे हो गए हैं। आठवें राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को 5136 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के रामनिवास रावत को 5610 वोट मिले हैं। 8वें राउंड में रावत 474 वोटों से आगे हैं। वहीं, रावत मल्होत्रा से कुल 8661 वोट से आगे चल रहे हैं। 

दूसरे राउंड में कांग्रेस की लीड घटी

बुधनी में मतों के दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। जिसमें कांग्रेस की लीड घट गई है। राजकुमार पटेल अब सिर्प एक हजार आठ वोट से आगे हैं। इससे पहले वे सात हजार वोट की बढ़त ले चुके थे। लेकिन, दूसरे राउंड में वे पिछड़ गए हैं। पहले राउंड में कांग्रेस के राजकुमार पटेल 6481 आगे थे। दूसरे राउंड में भाजपा के रमाकांत भार्गव को 5473 लीड मिली है। हालांकि, कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल अभी भी भार्गव से एक हजार 8 से आगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopenon gamstop casinos