केजरीवाल ने बिभव कुमार को बड़ा इनाम दिया, स्वाति मालीवाल ने फिर बोला केजरीवाल पर हमला

नई दिल्ली । स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर फिर हमला बोला है। स्वाति मालीवाल ने पोस्ट में दावा किया है कि उन्हें पीटने के आरोपी बिभव कुमार को पंजाब में मुख्यमंत्री का सलाहकार बना दिया गया है। बिभव कुमार को केजरीवाल का लाडला गुंडा कहते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि उन्हें पीटने की वजह से यह इनाम दिया गया है। अब पंजाब के डीजीपी बिभव को रिपोर्ट करेंगे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि उन्हें खुद को रबर स्टाम्प नहीं बनने देना चाहिए। मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, पंजाब मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार का पद जो राज्य का सबसे बड़ा प्रशासनिक पद है। पंजाब पुलिस का डीजीपी, सरकार का चीफ सेक्रेट्री अब गुंडे को रिपोर्ट कर रहे हैं। पंजाब के प्रतिभाशाली युवा देश छोड़कर जा रहे हैं और यहां गुंडों को लाखों रुपये की तनख्वाह, गाड़ियां-बंगले और नौकर चाकर दिए जा रहे हैं। हमारे वरिष्ठ सांसद एनडी गुप्ता को उनके सांसद कोटे के बंगले 10, फिरोजशाह रोड से निकालकर इस गुंडे को उनके घर में बसाया गया है। ये गुंडा इस घर में गैरकानूनी ढंग से रह रहा है। सांसद ने आगे लिखा, सवाल यह है कि जिस आदमी को सुप्रीम कोर्ट तक ने गुंडा कहा, उसको बेल की शर्तों का उल्लंघन करते हुए केजरीवाल द्वारा क्यों इतना बढ़ावा दिया जा रहा है। सोचिए केजरीवाल के कितने राज छुपे होंगे इस आदमी के पास। पंजाब के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए मालीवाल ने उनसे रबर स्टाम्प नहीं बनने की अपील की। उन्होंने कहा, मैं भगवंत मान जी से पूछना चाहती हूं- अगर गुंडे पंजाब सरकार चलाएंगे, तो पंजाब की महिलायें कैसे सुरक्षित रहेंगी? आपके भी घर पर बहन-बेटी हैं। एक मुख्यमंत्री को इस प्रकार रबर स्टाम्प नहीं बनने देना चाहिए। बता दें कि बिभव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में उस समय स्वाति मालीवाल पर हमला किया जब वह अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचीं थीं। मालीवाल की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए दिल्ली पुलिस ने बिभव को गिरफ्तार किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos