एग्जिट पोल: 8 संस्थाओं ने महायुति तो 3 संस्थाओं ने महाविकास अघाड़ी के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की 

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार को हुए मतदान के बाद विभिन्न सर्वेक्षण संस्थाओं ने अपने चुनाव बाद रुझान परीक्षण (एग्जिट पोल) के नतीजों की घोषणा कर दी है। भास्कर, इलेक्टोरल एज और लोकपोल नाम के तीन संस्थाओं ने भविष्यवाणी की है कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सत्ता में आएगी। बाकी सभी संस्थाओं ने भाजपा महायुति के सत्ता में आने की भविष्यवाणी की है। दरअसल मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना सरकार विरोधी नाराजगी (सत्ता विरोधी लहर) को दूर करने में सफल रही। इसी तर्ज पर महाराष्ट्र में भी लाडली बहिन योजना तीन माह पूर्व लागू की गयी, क्योंकि सत्तापक्ष को विश्वास था कि इस योजना के चलते जैसे मध्यप्रदेश में पुनः सत्ता मिली उसी प्रकार महाराष्ट्र में भी सत्ता मिलेगी। एग्जिट पोल के मुताबिक यह विश्वास दिख रहा है कि इससे महायुति सत्ता में आ जाएगी। चुनाव के बाद, 11 प्रमुख संस्थाओं ने अपने निष्कर्षों की घोषणा की है। इनमें से तीन संस्थाओं को छोड़कर 8 संस्थाओं ने भविष्यवाणी की है कि राज्य में महायुति बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगा। इन एग्जिट पोल्स को देखते हुए अब राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार के सत्ता में आने के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। दैनिक भास्कर द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में अनुमान लगाया गया है कि महाविकास आघाडी और महायुति दोनों स्पष्ट बहुमत के करीब पहुंच रहे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सभी प्रमुख संस्थाओं ने भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। लेकिन इस भविष्यवाणी को पूरी तरह झूठा साबित करके बीजेपी वहां सत्ता में आई थी। लोकसभा चुनाव के दौरान भी देखा गया कि ज्यादातर संस्थाओं ने जो एग्जिट पोल का अनुमान लगाया था वह गलत निकला। अधिकांश सर्वेक्षण संस्थाओं ने निर्दलीय, छोटे दलों के विधायकों को महाविकास आघाडी और महायुति को छोड़कर अन्य श्रेणियों में रखा है। कुछ संस्थाओं ने अनुमान लगाया है कि इस वर्ग में 10 से 25 विधायक चुने जायेंगे। इसलिए महाराष्ट्र में सत्ता स्थापना के समय इन विधायकों की भूमिका निर्णायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadaonline casino australiakralbet2290.comcasinos not on gamstopjojobethounds the last hope