संविधान दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी संविधान दिवस पद-यात्रा

भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की अध्यक्षता में गुरूवार मंत्रालय में 26 नवंबर को संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 'संविधान दिवस पदयात्रा' की तैयारियों संबंधी बैठक हुई। मंलगवार 26 नवंबर को राजधानी भोपाल में संविधान दिवस पद-यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 2000 से अधिक युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

युवा और विद्यार्थी होंगे शामिल

मंत्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा शौर्य स्मारक से शुरू होकर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित संविधान निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन कर शौर्य स्मारक पर समापन होगी। उन्होंने पद-यात्रा के आयोजन के संबंध में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। यात्रा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय में होगी। इसमें नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के युवा शामिल होंगे। पद-यात्रा में खेल एवं युवा कल्याण के खिलाड़ी और आदिम जाति कल्याण विभाग के संबंधित छात्रावासों के विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे।

सुचारू हो व्यवस्थाएं

मंत्री सारंग ने बताया कि संविधान दिवस पद-यात्रा मंगलवार 26 नवंबर को पूर्वाहन में आयोजित होगी। इसमें स्कूली और कॉलेज के बच्चे भी शामिल होंगे। मंत्री सारंग ने आयोजन स्थल एवं रूट के आसपास आवश्यक साफ-सफाई आदि की व्यवस्था के लिये संबंधित को निर्देश दिये। इसी प्रकार उन्होंने ट्रैफिक के सुचारू संचालन के लिये भी संबंधित को कहा। पद-यात्रा के दौरान पुलिस बैण्ड की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। साथ ही पद-यात्रा के रूट पर आवश्यक पुलिस तैनाती और आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था करने को भी कहा गया।

युवाओं को संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश

मंत्री सारंग ने कहा कि पद-यात्रा पूर्ण अनुशासन में और व्यवस्थित निकाली जाये। पद-यात्रा में हजारों लोग आये और बाबा साहेब के संविधान संबंधी स्लोगन और युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करने वाले संदेश दें। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, संचालक रवि कुमार गुप्ता, संयुक्त संचालक बी.एल. यादव, जिला प्रशासन और पुलिस सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeonline casino