राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर हो रहा है वायरल, लेकिन दरगाह में प्रार्थना के कारण ट्रोल हो रहे हैं अभिनेता

राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म गेम चेंजर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीतें दिनों लखनऊ से फिल्म का टीजर भी लॉन्च किया गया था। एक्टर इस साल अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। इस दौरान वो एक दरगाह पर भी गए जिसकी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
राम चरण के सपोर्ट में आईं पत्नी उपासना
रामचरण ने अयप्पा स्वामी दीक्षा में होने के बावजूद दरगाह पर जाकर चादर और फूल चढ़ाए। अब उनकी पत्नी उपासन कामिनेनी उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर की फोटो शेयर की है और आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है। उपासना ने रामचरण की एक फोटो शेयर की और कहा कि अपने धर्म का पालन करते हुए उन्होंने दूसरे धर्म का भी सम्मान किया।एक्स पर फोटो शेयर कर दिया जवाब
उपासना ने जो फोटो शेयर की है उसमें राम चरण काले रंग के कपड़ों में सिर झुकाए और सीने पर हाथ रखे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने गले में माला पहनी हुई है। सिंगर मोहित चौहान सहित कई लोग उनके आसपास खड़े हुए हैं।
उपासना ने एक्स पर लिखा, "आस्था एकजुट करती है, कभी विभाजित नहीं करती। भारतीयों के रूप में, हम ईश्वर के सभी रास्तों का सम्मान करते हैं। हमारी ताकत एकता में निहित है। #OneNationOneSpirit #jaihind। राम चरण अपने धर्म का पालन करते हुए अन्य धर्मों का सम्मान करते हैं।"
फिल्म गेम चेंजर में आएंगे नजर
राम चरण को आखिरी बार आरआरआर और आचार्य में देखा गया था। दोनों ही फिल्में साल 2022 में रिलीज हुई थीं। राम चरण ने सलमान खान की 2023 की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने येंतम्मा में भी कैमियो किया था। उन्होंने हाल ही में शंकर की पहली तेलुगु फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुची बाबू सना के साथ रामचरण की एक पैन इंडिया फिल्म RC16 रिलीज होगी जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahisonline casino