ऑस्ट्रेलिया में स्टेज शो के दौरान Garry Sandhu पर हमला, मिडिल फिंगर के इशारे से भड़का शख्स

चंडीगढ़। मशहूर पंजाबी सिंगर गैरी संधू पर ऑस्ट्रेलिया में एक स्टेज शो के दौरान हमला हो गया। संधू के शो में आए एक शख्स ने उन्हें मारने की कोशिश की। हमलावर को मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। पंजाब के जालंधर के रहने वाले गैरी संधू इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के टूर पर हैं।

बता दें कि रविवार को पंजाबी सिंगर गैरी संधू ऑस्ट्रेलिया के साउथ वेल्स में लाइव शो कर रहे थे। शो के दौरान गैरी ने अपनी मिडिल फिंगर से कुछ इशारा किया जिससे शख्स भड़क गया। इसके बाद शख्स ने स्टेज पर चढ़कर संधू का गला पकड़ लिया। इसके बाद गैरी के सुरक्षाकर्मी और पुलिस वाले काफी मुश्किल से गैरी संधू को हमलावर से छुड़ाया।

हमले के दौरान गैरी संधू और हमलावर के बीच बहसबाजी और गाली- गलौज भी हुई। हमला करने वाले शख्स की पुलिस ने जमकर धुनाई की और गिरफ्तार कर उसे अपने साथ ले गई। ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी गायब गैरी संधू पर हुए हमले को लेकर उनके या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग गैरी संधू को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सिंगर गैरी संधू पंजाब के जालंधर जिले के रूड़का कलां के रहने वाले हैं। वह फिलहाल स्टडी वीजा पर यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में 'मैं नी पींदा' गाने से की थी। इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया।

गैरी संधू ने साल 2014 में आई फिल्म 'रोमियो रांझा' से अभिनय की शुरुआत की थी। गैरी ने कई सुपरहिट गाने भी गाए हैं। संधू का 'इललीगल वेपन' गाना भारत में यूट्यूब सॉन्ग वीडियो में टॉप पर था। गैरी संधू के इंस्टाग्राम पर 53 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहे थे गैरी
सिंगर गैरी संधू अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं। वह सिंगर जैस्मीन सैंडलस के साथ रिलेशनशिप में थे हालांकि बाद में वे दोनों किन्हीं कारणों से अलग हो गए थे। संधू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आकर इसका जिक्र भी कर चुके हैं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet girişseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinos