मप्र में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड

भोपाल । पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। हवाओं का रुख भी लगातार उत्तरी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक लगातार आ रही सर्द हवाओं से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। तीन दिनों में रात का तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक लुढक़ सकता है। उधर रविवार को प्रदेश में सबसे कम 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ आगे बढऩे के कारण निष्प्रभावी हो गया है। देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (लगभग 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है।

लगातार सर्द हवाएं आ रही
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे के कारण हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। जेट स्ट्रीम के प्रभाव से भी लगातार सर्द हवाएं आ रही हैं। इस वजह से मप्र में दिन और रात के ताापमान में गिरावट होने की संभावना बढ़ गई है। वर्तमान में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी तीन-चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट होने का सिलसिला बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbet109casibom.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobetseriöse wettanbieter ohne oasisnon gamstop casinosantalya escortcrypto casinosjojobet