रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों का यूक्रेन पर हमला, 11 की मौत, 84 घायल, 15 इमारतें ध्वस्त

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला बोला है। क्लस्टर हथियारों से लैस रूसी बैलिस्टिक मिसाइल ने उत्तरी यूक्रेन के सुमी शहर को निशाना बनाया। इस हमले में दो बच्चों समेत 11 लोगों की जान गई है। करीब 84 लोग घायल हैं। क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के मुताबिक घायलों में शामिल छह बच्चों की हालत बेहद नाजुक है।

वहीं जान गंवाने वाले दोनों बच्चों की उम्र नौ और 14 साल है। दो शैक्षणिक संस्थान समेत कुल 15 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। यूक्रेन का सुमी शहर रूस से सिर्फ 40 किमी दूर है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को सोमवार से 1,000 दिन पूरे हो गए हैं।

इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के अधिकारियों की भारी पैरवी पर रूस के अंदर तक हमला करने की मंजूरी दे दी है। अब यूक्रेन रूस के खिलाफ अमेरिका की लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल कर सकेगा। माना जा रहा है कि यूक्रेन इन हथियारों का इस्तेमाल उत्तर कोरिया के सैनिकों के जवाब में कर सकता है। दरअसल, रूस के समर्थन में उत्तर कोरिया ने अपने सैनिकों को यूक्रेन के खिलाफ लड़ने भेजा है।

यह दूसरी बार है जब अमेरिका ने रूस के अंदर तक मार करने वाले हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति दी है। इससे पहले मई में यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में रूस ने बढ़त हासिल की थी। इससे जवाब में कम दूरी के हथियार हिमार्स सिस्टम के इस्तेमाल की मंजूरी अमेरिका ने दी थी।

उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, "आज मीडिया में इस बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है कि हमें संबंधित कार्रवाई के लिए अनुमति मिल गई है। मगर हमले शब्दों से नहीं किए जाते। ऐसी बातें घोषित नहीं की जातीं। मिसाइलें खुद ही सब कुछ बता देंगी।" जेलेस्की ने कहा कि रूस ने 120 मिसाइलों और 90 ड्रोन से एक साथ हमला किया। इन ड्रोनों में ईरान में बने शाहेद ड्रोन और बैलेस्टिक और विमान से लॉन्च की जाने वाली मिसाइलें शामिल हैं। यूक्रेन सेना का कहना है कि उसने कुल 144 लक्ष्यों को मार गिराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet giriş