SL vs NZ: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर रच डाले पांच ऐतिहासिक रिकॉर्ड

श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया। इसी के साथ श्रीलंका ने कुछ रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। न्यूजीलैंड ने हाल ही में भारत को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। हालांकि, ये टीम श्रीलंका में वनडे सीरीज में जाकर फिसड्डी हो गई।

न्यूजीलैंड ने बारिश से बाधित मैच में 45.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 209 रन बनाए। श्रीलंका ने 46 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया। बारिश के कारण ये मैच 47 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने अपना विजयी क्रम जारी रखा है।

विजयी क्रम जारी रखते हुए श्रीलंका ने कुछ रिकॉर्ड्स भी बना दिए। ये श्रीलंका की अपने घर में लगातार छठी वनडे सीरीज जीत है। ये श्रीलंका का अभी तक का वनडे में सबसे लंबा विजयी क्रम है। इससे पहले उसने 1997 से 2003 तक अपने घर में पांच वनडे सीरीज जीती थीं। 2014 के बाद 2024 कैलेंडर ईयर में पहली बार श्रीलंका ने पांच द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की हैं। 2012 के बाद ये श्रीलंका की न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली वनडे सीरीज जीत है। ये श्रीलंका की घर में बिना हारे लगातार 10वीं द्विपक्षीय सीरीज जीत है। इससे पहले उसे अपने घर में वनडे में हार साल 2021 में मिली थी।

ऐसा रहा मैच

न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने 81 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मिचेल हे ने 49 रन बनाए। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने नाबाद 74 रन बनाए। उन्होंने आठवें विकेट के लिए महीष तीक्षणा के साथ मिलकर 47 रनों की साझेदारी की। ये श्रीलंका की न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में आठवें विकेट के लिए की गई अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopenon gamstop casinos