मनोज तिवारी का बड़ा हमला, दिल्लीवालों को 10 साल से मौत परोसा रही आप सरकार 

नई दिल्ली । दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली प्रदूषण, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलासराव देशमुख पर कांग्रेस नेता नितिन राउत के आरोप, आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर के सनातन बोर्ड बनाने के सुझाव पर प्रतिक्रिया दी है।

आम आदमी पार्टी ने कभी दिल्ली के लोगों के कल्याण की परवाह नहीं की
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर भाजपा सांसद तिवारी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने कभी दिल्ली के लोगों के कल्याण की परवाह नहीं की। वे दिल्लीवासियों को जहरीली हवा और प्रदूषित पानी परोस रहे हैं। सीधे-सीधे कहूं तब आम आदमी पार्टी पिछले दस सालों से लोगों को मौत परोस रही है। इस प्रदूषण के कारण दिल्ली के निवासियों की उम्र 10 से 12 साल कम हुई है। लोग प्रदूषित वातावरण से थक चुके हैं। इसलिए हम दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहते हैं कि आगामी विधानसभा में बहुत कम समय है, चलिए साथ मिलकर दिल्ली को संवारने का काम करते हैं।

कांग्रेस में सिर्फ सोनिया गांधी की जय के नारे लगते हैं
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देशमुख पर कांग्रेस नेता राउत के आरोपों पर भाजपा सांसद तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस में सिर्फ सोनिया गांधी की जय के नारे लगते हैं। वे भारत माता की जय जैसे नारे नहीं लगाते या जय भीम जैसे नारे। यह भारतीय जनता पार्टी है जो जय श्री राम, जय भीम और भारत माता की जय कहकर बड़ा दिल दिखाती है। हम भी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास। आध्यात्मिक गुरु ठाकुर के सनातन बोर्ड बनाने के सुझाव पर भाजपा सांसद ने कहा है कि यह अच्छी बात है। हम संतों का बहुत सम्मान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने देश की संस्कृति के अनुरूप आवाज उठाने वालों की बात ध्यान से सुनती है। सनातन बोर्ड के गठन के संबंध में उचित समय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopankara escortfast withdrawal casinos UKbitcoin casinos