BJP सांसद मनोज तिवारी का बयान, अनिल झा का पार्टी छोड़ना कोई बड़ा मुद्दा नहीं….

दिल्ली: BJP के बड़े पूर्वांचली नेता और दो बार विधायक रहे अनिल झा ने AAP (AAP) जॉइन कर लिया. जिसके बाद BJP सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जिनका मन था, वह चले गए. वह दो बार से चुनाव हार रहे थे. लेकिन उनको लगातार हम लोगों ने टिकट भी दिया, उसके बाद भी उन्होंने ये चुना तो ठीक है. मनोज तिवारी ने तंज करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार कहते थे कि हमें कांग्रेस का कचरा नहीं चाहिए. अब वह कांग्रेस का कचरा भी ले रहे हैं और बाकी जगह से भी कचरा इकट्ठा कर रहे हैं तो क्या करें.

अरविंद केजरीवाल अब पहले जैसे नहीं रहे
BJP सांसद ने कहा कि कुछ ऐसे नेता भी हैं, जिनकी AAP मुखालफत करती थी लेकिन उन्हीं लोगों को अब पार्टी में जॉइन करवाया जा रहा है. मनोज तिवारी ने कहा कि क्योंकि अब अरविंद वो अरविंद नहीं रहे, बहुत जल्द भगवान बिसरा मुंडा चौक पर वह अकेले बैठे हुए दिखाई देंगे.

वहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव धर्म युद्ध है और जैसे कुरुक्षेत्र की लड़ाई में भगवान श्री कृष्ण पांडवों के साथ थे, ऐसे ही इस लड़ाई में वह AAP के साथ हैं, यानि BJP की तुलना कौरवों से की है.

कैलाश गहलोत का बीजेपी में आना दिल्ली के लोगों के पक्ष में है
वहीं इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि बोलने को तो वो कुछ भी कह दें, बोलने में थोड़ी ना उनका कोई जोड़ है, लेकिन उन्होंने दिल्ली को नारकीय स्थिति में पहुंचा दिया है. अब दिल्ली अपना भविष्य खुद तय करेगी. वहीं कैलाश गहलोत के BJP में आने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि मुझे नहीं पता हमारा शीर्ष नेतृत्व देखेगा. लेकिन कैलाश गहलोत का निर्णय दिल्ली के लोगों के पक्ष में है ताकि एक और बार अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति अरविंद केजरीवाल पुनः धोखा ना दे सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopeuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosnon gamstop casinos