एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, हमें बंटना नहीं है, जुड़ना है : शिवराज सिंह चौहान

गिरिडीह । जिले के गांडेय एवं जमुआ विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को आयोजित विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, हमें बंटना नहीं है, जुड़ना है, जुड़े रहेंगे तो जीतेंगे। कहा कि कांग्रेस और जेएमएम देश को जातियों में बांटना चाहती हैं, तोड़ना चाहती हैं। लेकिन उनकी यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी।चौहान शनिवार को कोवाड स्थित हटिया मैदान में गांडेय विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी एवं जमुआ विधानसभा क्षेत्र में जमुआ की भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी के पक्ष में लोगों से मतदान करने उन्हें जीत दिलाने की अपील किया।
अपने सम्बोधन में चौहान ने हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, असुरक्षा और घुसपैठ का अड्डा बना दिया है। झारखंड की जनता ने इस बार कांग्रेस-जेएमएम की भ्रष्ट सरकार की विदाई तय कर दी है। कहा कि जेएमएम कांग्रेस ने झारखंड को लूटकर बर्बाद कर दिया है। झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, हर दिन हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी घटनाएं घट रही हैं।
नेता, मंत्रियों के घरों से 350 करोड़ रूपए निकल रहे हैं। ये पैसा हेमंत सोरेन के खानदान का नहीं है, झारखंड की जनता की खून पसीने की कमाई का पैसा है। उन्होंने हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें 4 साल 10 महीने मंईयां सम्मान याद नहीं आया। चुनाव आते ही 1-1 हजार रूपए बहनों के खाते में डालकर उनको अपमानित कर रहे हैं। 
सभा को दोनो ही विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के अलावे कई भाजपा नेता व एनडीए गठबंधन के नेताओं ने भी सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino