Himansh Kohli ने ‘Yaariyaan’ के बाद मंदिर में की शादी, सिंपल लुक पर किया खुलासा

एक्टर हिमांश कोहली ने 12 नवंबर, 2024 को बड़े ही सादे तरीके से विनी कालरा के साथ शादी कर ली। ये एक अरेंज मैरिज सेटअप था और शादी एक मंदिर में हुआ थी। शादी के बाद एक्टर ने खुद इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें दोनों पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे थे।

कैसे हुई थी विनी और हिमांश की मुलाकात?

अब एक इंटरव्यू में हिमांश ने अपनी पत्नी विनी और इस शादी को लेकर कई सारी बाते कीं। एक्टर ने ये भी बताया कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी। अपनी इंटीमेट वेडिंग पर बात करते हुए हिमांश ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया कि वह विनी से फरवरी 2024 में मिले थे। वह अपने माता-पिता के साथ यूएसए से अपने होमटाउन कटनी, मध्य प्रदेश आई थीं। वह एक साइंटिस्ट हैं जो पिछले आठ सालों से अमेरिका में काम कर रही हैं। दोनों काफी अलग-अलग बैकग्राउंड से आते हैं और इसलिए उनके पास डिस्कस करने के लिए काफी सारी चीजें हैं।

क्यों लिया मंदिर में शादी करने का फैसला?

हिमांश ने कहा, “विनी सभी रीति-रिवाजों के साथ एक इंटीमेट वेडिंग चाहती थीं और मैं भी। हम दोनों राधा-कृष्ण भक्त हैं, इसलिए हमने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में शादी करने का फैसला किया। विनी अब मुंबई शिफ्ट हो जाएंगी। मैंने हाल ही में मुंबई में एक नया घर खरीदा है। विनी और मैं भगवान के आशीर्वाद से इस नए फेज की शुरुआत करने के लिए उत्सुक हैं। मुझे अभी दिल्ली में काम है। इसके बाद मैं भी मुंबई लौट जाउंगा। हम जल्द ही मुंबई में एक रिसेप्शन प्लान कर रहे हैं।"

नेहा कक्कड़ को कर चुके हैं डेट

बता दें कि इससे पहले साल 2014 से 2018 के बीच हिमांश सिंगर नेहा कक्कड़ को डेट कर रहे थे। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। नेहा ने रिलेशनशिप में मूव ऑन करते हुए रोहनप्रीत से शादी कर ली। एक इंटरव्यू में हिमांश ने बताया था कि अलग होने का फैसला नेहा का था जबकि इस रिलेशन में सब उन्हें विलेन मान रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahis