बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति, 25360 में से अब तक सिर्फ 2 हजार ही बने

अनूपपुर: जिले में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना धीमी गति से चलाई जा रही है। इसके चलते अब तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बहुत कम बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सके हैं। केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश के बाद यह अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है, जहां कलेक्टर स्वयं इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके बावजूद आयुष्मान कार्ड बनाने का काम अभी भी काफी धीमी गति से चल रहा है।

ब्लॉकवार इतने बुजुर्गों के बनने हैं आयुष्मान कार्ड

अनूपपुर जिले में कुल 25360 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत कोतमा में 5040, अनूपपुर में 4695, पुष्पराजगढ़ में 11288 व जैतहरी में 4357 बुजुर्गों को चिन्हित कर उनके आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। इसमें अब तक पूरे जिले में मात्र 2 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सके हैं। शेष लोगों के कार्ड बनाने की प्रक्रिया भी धीमी गति से चल रही है।

विभाग ने कहा कई लोगों की मौत, कई पलायन कर गए

आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि निर्धारित लक्ष्य अपडेट नहीं है। इसके लिए लगातार उनका सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के बाद आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य कम हो सकता है। 70 वर्ष से अधिक आयु के कई लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई अन्य स्थानों पर पलायन कर गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम व पंचायत स्तर पर इसकी जानकारी जुटाकर सभी लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं। बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम लगातार चल रहा है। हम प्रदेश में पांचवें स्थान पर हैं, निर्धारित लक्ष्य में उन लोगों के नाम भी शामिल हैं जिनकी मौत हो गई है। साथ ही कुछ लोग पलायन कर दूसरे स्थान पर चले गए हैं। इसका सत्यापन करते हुए पात्र लोगों के कार्ड बनाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş