सहरसा में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा: सहरसा जिले से होकर गुजरने वाले सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित मध्य विद्यालय बेला बगरौली के समीप अज्ञात शव बरामद होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। शव की पहचान आरा जिले के उदंत नगर थाना क्षेत्र के शुरसुआ गांव निवासी 40 वर्षीय बृजभूषण सिंह पिता स्वर्गीय सत्येंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है।

मानसिक विक्षिप्त होने का शक
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं, मामले की जानकारी परिजनों को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले घटना स्थल के आसपास मृतक को घूमते देखा गया था। जो देखने से मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहे थे। हालांकि, परिजनों के आने के बाद ही मृतक की सही जानकारी सामने आएगी। आखिर वह कब और कैसे यहां पहुंचा।

पुलिस ने ठंड से मौत का अनुमान जताया
घटना के बाद लोगों के बीच कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। कोई ठंड से तो कोई भूख से मौत की बात कह रहे हैं। हालांकि, यह लोगों का कहना है। सही जानकारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगी। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन पहचान नहीं हो पा रही थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस मृतक की पहचान कर पाई। पुलिस परिजन के आने का इंतजार कर रही है। DSP सह बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार देर रात शव होने की जानकारी मिली। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए थाना लाया। जहां शव को सुरक्षित रखा गया है। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। 

उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 साल है। वह कई साल से मानसिक रूप से बीमार था। कई साल से घर से बाहर इधर-उधर घूमते रहते थे। इसी दौरान वह इधर आ गए। संभवतः ठंड के कारण मौत हो गई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजन आरा से शव प्राप्त करने के लिए विदा हो गए हैं। उन लोगों के आने के बाद अग्रतर कार्रवाई कर शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopankara escortfast withdrawal casinos UK