बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: शिवकुमार गौतम का बड़ा बयान, लीलावती अस्पताल के बाहर 30 मिनट तक क्यों खड़ा रहा?

Baba Siddiqui murder case: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की कुछ ही दिनों पहले मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का आरोप लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर लगा है. पुलिस इस केस में लगातार कार्रवाई कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में एक चौंकाने वाली खबर आ रही है. हत्या में शामिल शूटर शिवकुमार ने बड़ा खुलासा किया है. बाबा सिद्दीकी को मौत के घाट उतारने वाले शूटर शिवकुमार गौतम ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में खुलासा किया है कि इस हत्या को अंजाम देने के बाद वो लीलावती अस्पताल पहुंचा था, ताकि बाबा सिद्दीकी के स्वास्थ्य का अपडेट ले सके. वो यह जानना चाह रहा था कि बाबा सिद्दीकी जिंदा हैं या नहीं?

शूटर ने फोन पर सुनी बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर
शूटर ने बताया कि वो अपने आसपास के सूत्रों से बाबा सिद्दीकी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटा रहे थे. इस बीच, जब उसे पता चला कि अब बाबा सिद्दीकी नहीं बच सकते हैं. उनकी हालत हद से ज्यादा नाजुक हो चुकी है, तो वो वहां से चला गया. शूटर ने बताया कि उसे फोन पर बाबा सिद्दीकी की मौत के बारे में जानकारी दी गई थी. इसके बाद आरोपी शूटर रिक्शा लेकर कुर्ला स्टेशन पहुंचा और इसके बाद उसने एक लोकल ट्रेन पकड़ी. ट्रेन में सफर करने के दौरान ही उसके पास फोन आया, जिसमें उसे बाबा सिद्दीकी के मौत के बारे में जानकारी दी गई.

घटनास्थल पर 30 मिनट तक नजर रखी
शूटर ने बताया कि जब उसे पता चला कि बाबा सिद्दीकी की मौत हो चुकी है, तो उसने अपनी शर्ट बदली और घटनास्थल पर चला गया. बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद घटनास्थल पर जमकर हंगामा देखने को मिला था. इन सभी स्थितियों पर उसने पूरी नजर बनाकर रखी थी. इन तमाम स्थितियों पर वह करीब 30 मिनट तक नजर बनाए हुए था. इसके बाद वो दोबारा अस्पताल गया, ताकि अंदर क्या स्थिति है, उसके बारे में पता लगाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo giriş