दलितों पर हमले को लेकर कांग्रेस 18 को करेगी प्रदर्शन, पटवारी ने की पुनर्मतदान की मांग, फर्जी मतदान का लगाया आरोप

भोपाल: मध्य प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा को जमकर घेरा है. उन्होंने विजयपुर के 37 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दलितों के घरों में आग लगाए जाने का वीडियो जारी कर कहा कि हमले को लेकर 18 नवंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जाएगा.

सरकारी कर्मचारियों को भाजपा का एजेंट बनाया गया

जीतू पटवारी ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी गई है. दलितों के घरों में आग लगाई गई. उन्होंने बीच रास्ते में दलितों के घरों में आग लगाए जाने का वीडियो भी जारी किया है. पटवारी ने कहा कि दलितों पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी. 18 नवंबर को कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा.

ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे. विजयपुर उपचुनाव के दौरान हुई हिंसा को लेकर पार्टी आंदोलन करेगी और स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। पटवारी ने कहा कि भाजपा के नए भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में नेताओं की मंडी लगी हुई है। जो वादे किए गए थे, वे आज तक पूरे नहीं हुए। चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 100 शिकायतें की। सरकारी कर्मचारियों को भाजपा का एजेंट बना दिया गया। श्योपुर कलेक्टर की हमने शिकायत की थी। पहले ही कहा जा रहा था कि राजस्थान से गुंडे आएंगे और वे आए भी। सरकार खुद कह रही थी कि जो करना है करो, हम सब निपट लेंगे।

आदिवासी गांव में प्रशासन ने पर्चियां नहीं बांटी

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आगे कहा कि आदिवासियों पर हमला किया गया। 37 गांवों में आतंक मचाया गया। आदिवासी गांव में प्रशासन ने पर्चियां नहीं बांटी। बुधनी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बूथ पर बैठा दिया गया। भाजपा पागल हाथी बन गई है। वहां स्थानीय शासन में भाजपा के लिए काम किया। भाजपा पर फर्जी वोट डालने का भी आरोप लगाया है। एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महाराष्ट्र के चुनावी दौरे पर निकल गए हैं। जहां वे नागपुर में प्रचार करेंगे। पीसीसी चीफ शाम 4 बजे नागपुर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे वे नागपुर के दक्षिण पश्चिम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे वे नागपुर मध्य विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी बंटी शेलके के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoankara escortnorabahis