Dominica सरकार ने PM Modi को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की, भारत-कैरीकोम सम्मेलन में मिलेगा सम्मान

Dominica: डोमिनिका की सरकार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। डोमिनिका की सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में आयोजित होने जा रहे आगामी भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। 

राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन सम्मानित करेंगी
डोमिनिका सरकार के बयान में बताया गया है कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित करेंगी। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री मोदी की इसी उदारता को पहचानते हुए डोमिनिका की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने डोमिनिका को स्वास्थ्य, शिक्षा और IT के क्षेत्र में भी काफी मदद की है। भारत द्वारा डोमिनिका में जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की दिशा में भी मदद की जा रही है।

डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्कर्मिट ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके देश का सच्चा दोस्त करार दिया, जिन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के समय डोमिनिका के लोगों की मदद की। इंडिया केरीकोम सम्मेलन 19 नवंबर से 21 नवंबर 2024 के बीच गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित होगा।

रूस ने दिया 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। बीते जुलाई माह में ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल', से सम्मानित किया गया था। उससे पहले पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो" से भी सम्मानित किया गया। भूटान ने पहली बार किसी गैर भूटानी व्यक्ति को यह सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त अरब अमीरात, अफगानिस्तान, बहरीन और सऊदी अरब, फ्रांस, मिस्त्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ, अमेरिका, मालदीव, फलस्तीन के भी शीर्ष नागरिक पुरस्कार मिल चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino