क्या डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं हैं? व्हाइट हाउस में नहीं रहेंगी मेलानिया

अमेरिका की फर्स्ट लेडी यानी की नए नवेले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप उनके साथ व्हाइट हाउस में नहीं रहेंगी।

अभी तक यह बात सूत्रों के हवाले से सामने आ रही है। इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो अमेरिका के इतिहास में शायद यह पहली बार होगा।

इससे पहले जब 13 नवंबर को ट्रंप वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलने के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे तो मेलानिया उनके साथ नहीं थीं।

अमेरिका में यह मुलाकात एक प्रतीकात्मक कदम होती है, जिसमें पहली महिला और दूसरी महिला के बीच परिचय और स्वागत की प्रक्रिया होती है।

हालांकि, मेलानिया ने अपनी व्यस्तताओं का हवाला देते हुए इसमें भाग नहीं लिया। उनकी ऑफिस ने एक्स पर इस बात की पुष्टि की कि वह इस बैठक में शामिल नहीं होंगी।

मेलानिया ट्रंप का यह कदम दर्शाता है कि इस बार वह पहले से अधिक स्वतंत्र रूप से काम करेंगी। वह पहले भी व्हाइट हाउस में चार साल रह चुकी हैं।

उनके पास अब अधिक अनुभव और ज्ञान है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, “मैं चिंतित नहीं हूं क्योंकि इस बार स्थिति अलग है। मेरे पास पहले से ज्यादा अनुभव और जानकारी है। जब आप अंदर जाते हैं तो आपको पता होता है कि क्या उम्मीद करनी है।”

कहां रहेंगी मेलानिया ट्रंप?

सूत्रों के अनुसार, मेलानिया ट्रंप का अधिकांश समय न्यूयॉर्क शहर और फ्लोरिडा के पाम बीच में बीतने की संभावना है। फ्लोरिडा में उनका अपना घर और कई सारे दोस्ट हैं।

वह वहां अपने समय का अधिकांश हिस्सा बिताने का विचार कर रही हैं। न्यूयॉर्क में ट्रंप टॉवर में भी उनका काफी समय गुजरने की उम्मीद है, जहां उनका बेटा बैरन ट्रंप न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है।

व्हाइट हाउस में नहीं रहने के क्या हैं कारण?

मेलानिया के व्हाइट हाउस में न रहने के फैसले को लेकर उनके पति डोनाल्ड ट्रंप से कोई विरोध नहीं है। सीएनएन के एक सूत्र ने बताया कि इस मुद्दे पर दोनों के बीच सहमति है। वह अपने बेटे की पढ़ाई के कारण व्हाइट हाउस से दूर रह सकती हैं।

The post क्या डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं हैं? व्हाइट हाउस में नहीं रहेंगी मेलानिया appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadajojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobet girişRoyal Reelsonline casino