एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी; दीपिका के आखिरी मिनट के गोल से भारत की शानदार जीत

पटना। एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए मंगलवार को 24 घंटे में दूसरी जीत दर्ज कर देश को हर्षित होने का अवसर दिया। मेहमान कोरिया को 3-2 से मात देकर चीन के बाद मेजबान टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई। हालांकि, लगातार चार पेनल्टी कॉर्नर का लाभ न लेने के कारण भारत की विजय का अंतर बड़ा नहीं हो पाया।

प्लेयर ऑफ द मैच बनीं दीपिका
खचाखच भरे राजगीर खेल परिसर में तीन में से दो गोल करके् प्लेयर ऑफ द मैच बनीं दीपिका पूरे मैदान पर छाई रहीं। चैंपियनशिप के दूसरे दिन पहले मैच में 15 गोल खाकर पराजित हुई थाईलैंड ने वापसी की। जापान के साथ 1-1 से मैच ड्रा कराया। वहीं चीन ने चैंपियनशिप में अपना आक्रामक खेल जारी रखा और मलेशिया को 5-0 पराजित किया। प्रतियोगिता में बुधवार को रेस्ट डे है। गुरुवार को कोरिया बनाम मलेशिया, जापान बनाम चीन और भारत बनाम थाईलैंड का मुकाबला होगा।

पहले क्वार्टर में भारत के मिली दो सफलता
कोरिया ने सोमवार को जापान के साथ 2-2 गोलकर मैच ड्रॉ कराया था। ऐसे में भारत के लिए चुनौती थी। पहला और दूसरा क्वार्टर भारत के नाम रहा, जिसमें उसने दो सफलता पाई। मुकाबले की शुरुआत में ही भारत ने तेजी दिखाई। नेहा ने मिडफील्ड में गेंद छीनकर नवनीत कौर को पास दिया। नवनीत ने संगीता कुमारी के पास गेंद भेज दी, जिन्होंने एक रिवर्स शॉट लगाकर कोरियाई गोलकीपर किम यूनजी को छकाते हुए भारत के लिए पहला गोल किया।

दीपिका के गोल से उत्साह पहुंचा चरम पर
इसके बाद भारत के दर्शकों को उत्साहित होने का पल दीपिका ने दिया। दूसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में दीपिका ने फील्ड गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। मेजबानों के आगे होते ही राजगीर में हॉकी प्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। भारत माता के जयघोष के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।

खेल का तीसरा क्वार्टर भारत के लिए निराशाजनक रहा। दो गोल से आगे चल रही मेजबान टीम को पहला झटका खेल के 34वें मिनट में लगा। यूरी ली ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए स्कोर 2-1 पर ला दिया। चार मिनट के अंतराल में भारत को फिर निराशा मिली। 38वें मिनट में इयूनबी चेओन ने पेनल्टी स्ट्रोक का लाभ लेते हुए मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया।

उम्मीदों से भरे दर्शकों को दीपिका ने 57वें मिनट में फिर झूमने का अवसर दिया। अंतिम समय में दीपिका ने फील्ड गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। अंत के तीन मिनट कोरिया की टीम ने काफी संघर्ष किया, पर वह गोल नहीं कर सकी।

प्लेयर ऑफ द मैच दीपिका ने कहा कि टीम के समर्थन से मैं दो गोल कर पाई। हम आने वाले दिनों में और अच्छा करेंगे। खेले गए दो मुकाबलों में हुई कमियों पर सुधार कर अगले मैच में और मजबूत होकर उतरेंगे।

कप्तान सलीमा टेटे ने कहा कि हमारे लिए पहला एवं दूसरा क्वार्टर अच्छा रहा। तीसरे में हम कमजोर पड़े। चौथे क्वार्टर में हमने दबाव बनाया, जिसके परिणामस्वरूप जीत हासिल हुई। यह विजय हमें अन्य मुकाबलों में हौसला देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escortonline casino