जेपी नड्डा के बयान पर आदिवासी नेता कल्पना सोरेन का तीखा जवाब, कहा….

रांची/गिरिडीह। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर कल्पना सोरेन मुर्मू ने पलटवार किया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर जेपी नड्डा के बयान पर पोस्ट लिया है। कल्पना सोरेन मुर्मू ने एक्स पर लिखा है कि नड्डा जी, हम अपने घर में ही हैं। हमें हमारे ही घर से निकालिएगा अब? वैसे भी आप लोगों का आदिवासियों और मूलवासियों को उनके घर से बेघर करने का पुराना इतिहास है।

कल्पना ने आगे कहा, कहते हैं न चोर को दुनिया चोर ही दिखती है और आप सब सिर्फ चोर नहीं डकैत हैं, डकैत। कोविड में चंदा ले कर नकली वैक्सीन लगाने वाले आप लोग हैं। नकली वैक्सीन से लाखों लोग मर रहे हैं। माल्या से लेकर सहारा का पैसा लूटने वाले आप लोग। इलेक्टोरल बॉन्ड से खरबों की लूट-खसोट करने वाले आप लोग। इसके साथ ही, कलपना ने एक्स पर भाजपा की ओर से किए पोस्ट को भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इन लोगों को घर भेजना जरूरी है।

'अरबपतियों के हाथों में देश को बेचा'
कल्पना ने आगे लिखा है कि अरबपतियों के हाथों में देश को बेच देने वाले आप लोग। लगातार ही रहे ट्रेन दुर्घटनाओं में आम जनों को मारने वाले आप लोग। झारखंड के आदिवासियों को जंगली कहने वाले आप लोग। पूरे देश के आदिवासियों- मूलवासियों का खनिज लूटने वाले आप लोग। कारगिल में कफन लूटने वाले आप हम पर अंंगुली उठाएंगे।
नकली दवाइयां बेच खरबों कमाने वाले आप लोग। देश में नशा का कारोबार फैलने वाले आप लोग। हमारे विकास कार्यों की बराबरी करिए। अपने कार्यों का हिसाब दीजिए जनता को। वरना चुल्लू भर पानी रखिए, क्योंकि जिस तरह समाज तोड़ने की आप साजिश रच रहे हैं, उसके लिए चुल्लू भर पानी ज्यादा ही होगा।

निकम्मी आईएनडीआई गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंके: नड्डा
बगोदर विधानसभा क्षेत्र के बगोदर स्टेडियम में मंगलवार को भाजपा की चुनावी विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विपक्षी गठबंधन समेत हेमंत सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा ने बनाया है और भाजपा ही इसे संवारेगी। बीते पांच वर्षों की में झामुमो,कांग्रेस,आरजेडी समेत गठबंधन के लोगो ने हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड को सिर्फ लुटने का काम किया है। आज झारखंड की ये दुर्दशा हो गई है कि जमीन घोटाला के मामले में हेमंत खुद बेल पर हैं। इनके मंत्री अधिकारी भ्रष्टाचार व लूट के मामले मे या तो जेल या बेल पर है।

नड्डा ने कहा, हेमंत सोरेन का कार्यकाल मनरेगा लूट, खनिज लूट आदि करोड़ों की लूट की घटनाएं उदाहरण है। यहां के मंत्री के घर से करोड़ों रुपया मिलता है। कांग्रेस कोटे के मंत्री आलम के पीए के घर से भी करोड़ों रुपया मिलता है। हेमंत सोरेन ने अपने सरकारी कार्यकाल में लोगों के हक और अधिकार पर ग्रहण लगाने का काम किया है, इसलिए इस भ्रष्ट और निक्कमी और गठबंधन की सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने का आह्वान उन्होंने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipal