PM मोदी फिर से तीन देशों के दौरे पर रवाना, 56 साल बाद किसी प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा क्यों है महत्वपूर्ण?…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी हफ्ते तीन देशों की यात्रा पर जा रहे हैं।

वह ब्राजील में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए वह 18-19 नवंबर के बीच ब्राजील के दौरे पर रहेंगे।

वहां प्रधानमंत्री जी20 शिखर सम्मेलन में वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भारत का रुख रखेंगे और नई दिल्ली घोषणापत्र के परिणामों पर बल देंगे।

उसके बाद वह अफ्रीकी देश नाइजीरिया और दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी है।

तीन देशों की यात्रा के दौरान पीएम मोदी का मुख्य कार्यक्रम 18-19 नवंबर को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेना होगा।

भारत, जी-20 के मौजूदा अध्यक्ष ब्राजील और अगले साल के शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के साथ जी-20 त्रिगुट का हिस्सा है।

बयान में कहा गया है कि ब्राजील से पहले प्रधानमंत्री मोदी 16-17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा पर रहेंगेे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस अफ्रीकी देश में पिछले 17 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा।

नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर पीएम मोदी नाइजीरिया जा रहे हैं।

इस दौरे पर भारत और नाइजीरिया के बीच रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करने के अलावा, पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए आगे के रास्तों पर चर्चा करेंगे।

इस दो दिवसीय दौरे में वह भारतीय समुदाय की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। भारत और नाइजीरिया 2007 से ही रणनीतिक साझेदार हैं, जिनके बीच आर्थिक, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ रहा है।

करीब 200 भारतीय कंपनियों ने नाइजीरिया में 27 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है।

इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी 19 से 21 नवंबर तक गुयाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 1968 के बाद यहां की यह पहली यात्रा होगी।

यह दौरा राष्ट्रपति मोहम्मद इरफ़ान अली के निमंत्रण पर हो रहा है। इस यात्रा पर मोदी अली के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह गुयाना के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे और संसद और प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

गुयाना में रहते हुए मोदी जॉर्जटाउन में दूसरे कैरिकॉम-भारत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे और इस क्षेत्र के साथ भारत के संबंधों को बढ़ाने के लिए कैरिकॉम के सदस्य देशों के नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

बता दें कि 2023 में गुयाना के राष्ट्रपति अली मध्य प्रदेश में प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे और उन्हें प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया गया था।

बड़ी बात यह है कि गुयाना में करीब 40 फीसदी आबादी भारतीयों की है। औपनिवेशिक काल में भारत और गुयाना दोनों ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे।

The post PM मोदी फिर से तीन देशों के दौरे पर रवाना, 56 साल बाद किसी प्रधानमंत्री की गुयाना यात्रा क्यों है महत्वपूर्ण?… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinojojobetjojobetcasinolevantvavadakralbet2290.comjojobethounds the last hopenon gamstop casinos