ट्रंप ने शुरु किया बिसात बिछाना…………..ईपीए पुनर्गठन की जिम्मेदारी करीबी को सौंपी 

न्यूयॉर्क । अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थक ली जेल्डिन को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के पुनर्गठन की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान ट्रंप ने ईपीए के सख्त नियमों को समाप्त करने का वादा किया था, इसी कड़ी में अब जेल्डिन को काम करने के लिए नियुक्त किया है। ट्रंप ने कहा, जेल्डिन ईपीए के प्रशासक के रूप में निष्पक्ष और त्वरित निर्णय सुनिश्चित करेगा, जो अमेरिकी कारोबार को प्रगति करने में मदद प्रदान करेगा। 

जेल्डिन का लक्ष्य पर्यावरणीय समीक्षा और रखरखाव के नए मानक तय करना 
जेल्डिन का लक्ष्य पर्यावरणीय समीक्षा और रखरखाव के नए मानक तय करना है, जिससे अमेरिका स्वस्थ और व्यवस्थित तरीके से विकास किया जा सके। जेल्डिन ने लिखा, हम ऊर्जा के क्षेत्र में अमेरिकी प्रभुत्व को बहाल करने के लिए काम कर रहे है। अमेरिकी नौकरियों को वापस लाने के लिए अपने ऑटो कारोबार को पुनर्जीवित करने और अमेरिका को एआई का वैश्विक नेता बनाएंगे। हम स्वच्छ हवा और पानी तक पहुंच की रक्षा करते हुए ऐसा करने वाले है। यह नियुक्ति तब समय में हुई है जब अजरबैजान के बाकू में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन शुरू हो रहा है, इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के उपायों पर बातचीत करने वाले है। ट्रंप ने इसके पहले पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकलने की धमकी दी थी, और अब उनकी नई नियुक्ति पर्यावरणीय नियमों में ढील देने के उद्देश्य से की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobetdizipalonline casino Deutschland