शाही परिवार की मानसिकता हैं, उसका जन्म देश पर शासन के लिए हुआ : पीएम मोदी 

मुंबई । महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है और उसके ‘शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि उसका जन्म देश पर शासन करने के लिए ही हुआ है। मंगलवार को चिमूर में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘‘यही कारण है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को कभी प्रगति नहीं करने दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आरक्षण (के विषय) से चिढ़ती है। 1980 के दशक में पूर्व पीएम राजीव गांधी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा एक विज्ञापन प्रकाशित कर दलितों, पिछड़े वर्गों और आदिवासियों को मिले विशेष अधिकारों पर सवाल उठाए गए थे।

कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है
इतना ही नहीं रैली को संबोधित कर पीएम मोदी ने कहा कि यह पुराना विज्ञापन सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी के आरक्षण विरोधी रवैये को दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10 प्रतिशत के आसपास है और कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई एसटी के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है, वह बिखर जाए। आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है। 

हमें कांग्रेस के इस भयानक षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद इसका ऐलान कर चुके हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस भयानक षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है। इसलिए मेरा आपसे आग्रह है। हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। पीएम मोदी ने लोगों से अपील कर कहा, ‘‘अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी, तब सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी। कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वह इस देश पर राज करने के लिए ही पैदा हुआ है। आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है। प्रधानमंत्री मोदी ने दावा कि यहां भीड़ दिखाती है कि भाजपा नीत महायुति महाराष्ट्र में भारी बहुमत के साथ फिर सत्ता में आने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र.. घोषणापत्र महाराष्ट्र के विकास की गारंटी होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskaRoyal Reelsonline casinoonline casinojojobet1xbetRexbet2049.comjojobetSweet Bonanzajojobetjojobet giriş