IPL Auction से पहले CSK की नजरें मुंबई के इस 17 साल के बल्लेबाज पर…..

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई के 17 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को IPL नीलामी से पहले ट्रायल के लिए बुलाया है। म्हात्रे ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया है। चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टीम के स्काउट्स म्हात्रे के प्रदर्शन से प्रभावित हुए हैं। CSK ने मुंबई क्रिकेट संघ से म्हात्रे को ट्रायल के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया है। ट्रायल 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाली IPL नीलामी से पहले होंगे।

5 मैचों में 35.66 की औसत से बनाए 321 रन
आयुष म्हात्रे ने इस सीजन में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया है। उन्होंने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ लखनऊ में डेब्यू किया था। म्हात्रे ने अब तक पांच प्रथम श्रेणी मैचों में 35.66 की औसत से 321 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक भी है। रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए म्हात्रे ने 176 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह उनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर भी है।

आयुष म्हात्रे को ट्रायल के लिए MCA से दी अनुमति
रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल के बल्लेबाज म्हात्रे के इसी प्रदर्शन ने CSK को प्रभावित किया है। CSK के सीईओ कासी विश्वनाथन ने MCA सचिव अभय हडप को ईमेल लिखकर म्हात्रे को ट्रायल के लिए अनुमति देने का अनुरोध किया है। ईमेल में लिखा है, 'CSK के चयन ट्रायल 17 नवंबर से 22 नवंबर, 2023 तक चेन्नई के CSK नवलूर मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। हम MCA से अनुरोध करते हैं कि वह आयुष म्हात्रे को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति प्रदान करे।'

आयुष म्हात्रे को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की संभावित टीम में भी शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से शुरू होगा। CSK ने म्हात्रे को रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के बीच छह दिन के ब्रेक के दौरान ट्रायल के लिए बुलाया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetkralbet2290.commafia casino en lignePinco Kazinovavadakralbet2290.comjojobetuk casinosjojobetDeutschland online casinosDeutschland online casinosjojobetjojobet giriş1xbet girişnon gamstop casinos