मुख्यमंत्री साय के रोड शो में उमड़ी जनता, रायपुर दक्षिण हुआ भाजपामय

रायपुर ।  रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिवस सोमवार को राजधानी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनता से आशीर्वाद लेने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकली। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूरे यात्रा मार्ग के दोनों तरफ भारी संख्या में जनता-जनार्दन ने उपस्थित होकर भाजपा के प्रति अपना अगाध समर्थन व विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री साय की जन आशीर्वाद यात्रा दोपहर जयस्तंभ चौक स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आगामी 13 नवम्बर को मतदान होगा जिसमें रायपुर दक्षिण के 2.70 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
भाजपा द्वारा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आयोजित इस जनआशीर्वाद यात्रा में पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे जहां से पुष्प वर्षा की जा रही थी। ढोल, धमाल, नर्तक दल, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से पूरा शहर आज भाजपामय हो गया था। यात्रा में मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, मंत्री राम विचार नेताम, भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, प्रेमप्रकाश पांडे सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारी एक अन्य वाहन पर सवार थे।
 रैली को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर जनता के लिए कार्य करती है। भाजपा ने रायपुर दक्षिण से सनील सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुनील सोनी ने रायपुर के विकास के लिए पार्षद से लेकर सांसद तक विभिन्न कार्य किए है। रायपुर दक्षिण को हमेशा जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलता रहा है और इस बार आप सभी सुनील सोनी जी को विधायक बनाकर रायपुर शहर के विकास के लिए अपना आशीर्वाद दें। आपका वोट भाजपा सरकार के कार्यों पर आपकी मुहर होगी। मुख्यमंत्री साय ने मतदाताओं से हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को जिताने की अपील की।
रोड शो में उमड़े विशाल जनसमर्थन को देख कर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि जिस प्रकार रायपुर दक्षिण की जनता ने अपार स्नेह व प्यार दिया था वही प्यार और स्नेह सुनील सोनी जी को भी मिलेगा।
कार्यकर्ताओं व जनता को विश्वास दिलाते हुए सुनील सोनी ने कहा कि पहले के समान मैं सदैव आपके लिए सहज उपलब्ध रहूंगा। आपका विश्वास ही मेरे कार्य का संबल है।
इस दौरान एक ओर जहाँ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकालकर रोड शो की अगुवाई की गई, वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पगड़ी पहनकर यात्री में शिरकत की और कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। महिला कार्यकर्ता और युवाओं की टीम पूरी यात्रा के दौरान भाजपा के पक्ष में गगनभेदी नारेबाजी करती हुई चल रही थी। मुख्यमंत्री श्री साय व भाजपा नेताओं के स्वागत में जगह-जगह मंच बनाकर पुष्पवर्षा की गई। रायपुर दक्षिण की जनता-जनार्दन का उत्साह देखते ही बन रहा था और लोग भारी संख्या में सड़क से यात्रा वाहन पर सवार मुख्यमंत्री व भाजपा नेताओं के साथ सेल्फी ले रहे थे। मुख्यमंत्री श्री साय की जनआशीर्वाद यात्रा का क्रेन पर चढ़कर भी स्वागत किया गया। जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर रायपुर दक्षिण की जनता का उत्साह भाजपा और प्रदेश की साय-सरकार के प्रति उसके अगाध विश्वास का परिचय दे रहा था।
रोड शो का जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया गया, तो कहीं पर महिलाओं द्वारा आरती उतारकर, तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। नंदी चौक में क्रेन से पुष्पवर्षा का रोड शो का भव्य स्वागत किया गया। मालवीय रोड पर सिंधी समाज, बोहरा समाज, मुस्लिम समाज व मालवीय रोड व्यापारी संघ ने पुष्पवर्षा का रोड शो का स्वागत किया। दंतेश्वरी चौक पर ब्राम्हण बटुको द्वारा शंख ध्वनि कर रोड शो का स्वागत किया। रोड शो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग सेल्फी लेते दिखे। विभिन्न स्थानों में कई सामाजिक संगठन के लोग, व्यापारिक, व्यवसायिक, महिला समूह ने मंच बनाकर रोड शो का स्वागत किया। लोग अपने-अपने घरों के दोनों ओर से निकल कर पुष्पवर्षा कर रोड शो को अपना समर्थन दिये। सदर बाजार में सराफा एसोसिएशन, जैन समाज, सदर बाजार मंडल के लोगों ने रेड कारपेट बिछाकर रोड शो का स्वागत किया। व्यापारी वर्ग में सरकार की योजना के साथ योजनाओं के कारण अपार उत्साह का वातावरण था। ब्राह्मण पारा वार्ड से लेकर लाखे नगर, अश्विनी नगर, सुंदर नगर तक रोड  के दोनों तरफ महिलाओं ने श्रृंखला बनाकर आरती करके पुष्प वर्षा करके महतारी वंदन के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कुशालपुर चौक, पुरानी बस्ती, पुरानी बस्ती मुख्य मार्ग, बुढ़ापारा, कैलाशपुरी चौक, पर आतिशबाजी से ऐसा लग रहा था कि जैसे आज ही विजय प्राप्त हो गई हो।
रोड शो में रायपुर दक्षिण चुनाव संयोजक चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायकगण अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, ईश्वर साहू, ललित चंद्राकर, सुशांत शुक्ला, गजेन्द्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदार नाथ गुप्ता, अमित साहू, चंपादेवी पावले, शालिनी राजपूत, जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, महामंत्री सत्यम दुवा, रमेश सिंह ठाकुर, सच्चिदानंद उपासने, पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, डॉ. सलीम राज, मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, सूर्यकांत राठौर, मनोज वर्मा, प्रमोद साहू, सरिता वर्मा, सरिता दुबे, चंद्रपाल धनगर, दीपक जायसवाल, गोदावरी गज्जू साहू, रोहित साहू, सावित्री जयमोहन साहू, सीमा साहू, कामिनी देवांगन, प्रवीण देवड़ा, सालिक सिंह ठाकुर, मुकेश पंजवानी, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील चौधरी, सौरभ जागृत, किरण बघेल, मितुल कोठारी, शंभू गुप्ता, सुभाष तिवारी, अकबर अली, संजय तिवारी, गोविंदा गुप्ता, विकास मित्तल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort