भाजपा सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता को लेकर संगठन ने की विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा

रायपुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में अभी तक की रिकॉर्ड सदस्यता करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन स्वरूप अलग-अलग श्रेणी में सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह सम्मान समारोह जिला एवं प्रदेश स्तर पर नवंबर महीने के अंत में आयोजित किया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने बताया कि 100 से अधिक सदस्य बनाने वालों को जिला स्तर पर  सदस्यता शतक वीर पुरस्कार,  500 से अधिक सदस्य बनाने वालों को सदस्यता शक्ति पुरस्कार, 1000 से ऊपर सदस्य बनाने वालों को सदस्यता दीप और प्रदेश स्तर पर 3000 से ऊपर सदस्य बनाने वालों को सदस्यता श्री, 5000 से ऊपर सदस्य बनाने वालों को सदस्यता गौरव, 10000 से ऊपर सदस्य बनाने वालों को सदस्यता रत्न और 20000 से ऊपर सदस्य बनाने वालों को सदस्यता भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही विधायकों, सांसदों को पृथक से सम्मानित किया जाएगा।

जिला एवं प्रदेश स्तर पर सदस्यता लक्ष्य पूरा करने पर किया जाएगा पुरस्कृत
भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर लगातार कार्य कर रही है। बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला एवं प्रदेशस्तरीय सदस्यता अभियान का कार्यक्रम लगातार जारी है। सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए भाजपा संगठन ने निर्णय लिया है कि निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला एवं प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान के इन पुरस्कारों का वितरण जिलास्तर पर प्रभारी मंत्री, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में किया जाएगा। प्रदेशस्तरीय के पुरस्कार का वितरण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा।  भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक श्री सिंहदेव ने कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ हुआ, जो लगातार अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भाजपा के सबसे पहले सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने, उनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सहित देशभर में भाजपा के सदस्य बने। छत्तीसगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता दिलाई। भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। अभी सक्रिय सदस्यता अभियान भी तेजी से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escortonline casino