विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2026 तक बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश…

केंद्र सरकार ने सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया।

कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में यह जानकारी दी।

1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी विक्रम मिस्री ने 15 जुलाई को विदेश सचिव का पदभार ग्रहण किया था। विक्रम मिस्री का मौजूदा कार्यकाल आगामी 30 नवंबर को पूरा हो रहा था।

मिस्री 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी हैं।

केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने विदेश सचिव के रूप में मिस्री के कार्यकाल को 30 नवंबर को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख से आगे 14 जुलाई 2026 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, एफआर 56 (डी) के प्रावधानों के अनुसार बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रावधान जनहित में विदेश सचिव की सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी सेवा विस्तार की अनुमति देते हैं।

The post विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 2026 तक बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश… appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink hack forum hacklink film izle hacklink starzino betrouwbaarLemon Casinomostbet plcasino starzinoLemon CasinovavadagrandpashabetVox CasinoAvrupabetbest esim for the stanscasino sitemamibetggbet plChicken road Polskajojobetmafia casino en lignePinco Kazinovavadauk casinosDeutschland online casinosDeutschland online casinos1xbet girişgamestopbetting not on gamstopwettigobahigo girişChicken road polskajojobetjojobetjojobetRoyal Reelsonline casinoonline casinonorabahisjojobetdizipalordu escort